Pushpa 2 Collection : ‘पुष्‍पा 2’ का भूचाल! पहले दिन 175 करोड़ कमाकर बनी सबसे बड़ी ओपनर

रिलीज के पहले ही दिन इसने कमाई का रिकॉर्ड बनाते हुए सभी पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 12:32 IST
ख़ास बातें
  • पुष्‍पा 2 ने पहले ही दिन बनाया कमाई का रिकॉर्ड
  • हिंदी में कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली जवान को भी छोड़ा पीछे
  • सभी भारतीय भाषाओं में 171.1 करोड़ रुपये कमाए

पुष्‍पा 2 की दीवानगी लोगों में इस हद तक है कि साउथ के कई शहरों में सुबह के शो दिखाए जा रहे हैं।

Pushpa 2 Collection Day 1 : अल्‍लू अर्जुन की फ‍िल्‍म (Allu Arjun Movies) ‘पुष्‍पा-2' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तूफान ला दिया है। रिलीज के पहले ही दिन इसने कमाई का रिकॉर्ड बनाते हुए सभी पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया। क्‍या शाहरुख, क्‍या प्रभास… अल्‍लू की फ‍िल्‍म ने डे-1 पर जो कमाई की, इससे वह भारतीय सिनेमा की अबतक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का दावा है कि फ‍िल्‍म ने पहले दिन सभी भारतीय भाषाओं में 171.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अकेले फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने 67 करोड़ रुपये पहले दिन कमाकर शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया है। 

Sacnilk का डेटा कहता है कि Pushpa 2 ने पहले दिन तेलेगु में 95.1 करोड़ रुपये कमाए। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन का कलेक्‍शन 67 करोड़ रुपये रहा। तमिल में इसने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कन्‍नड़ वर्जन ने 1 करोड़ रुपये कमाए और मलयालम में कलेक्‍शन 5 करोड़ रुपये रहा। 
Advertisement

पुष्‍पा 2 की दीवानगी लोगों में इस हद तक है कि साउथ के कई शहरों में सुबह के शो दिखाए जा रहे हैं, जो रात 3 बजे से शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा, हैदराबाद में ‘पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग पर हादसा हो गया। वहां के संध्‍या थिएटर में अल्‍लू अर्जुन पहुंचे थे। अपने स्‍टार को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुट गई। उस अफरातफरी में भगदड़ मची और एक 35 साल की महिला की जान चली गई। उसके 9 साल के बच्‍चे को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कई लोगों पर केस दर्ज किया है, जिसमें ‘पुष्‍पा 2' एक्‍टर का भी नाम है।  

पुष्‍पा 2 का निर्देशन किया है सुकुमार ने। फ‍िल्‍म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना जैसे स्‍टार मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगपति बाबू, राव रमेश और जगदीश प्रताप बंडारी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.