Kalki 2898-AD Teaser: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन की साइ-फाइ फिल्म Kalki 2898-AD का धमाकेदार टीजर रिलीज

प्रभास की अपकमिंग फिल्म Kalki 2898-AD का टीजर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2023 16:39 IST
ख़ास बातें
  • कल्की 2898 एडी को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है।
  • टीजर को काफी धमाकेदार रेस्पॉन्स मिल रहा है।
  • एस एस राजामौली ने इसके टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है

प्रभास की अपकमिंग फिल्म Kalki 2898-AD का टीजर जारी कर दिया गया है।

Photo Credit: YouTube Screenshot/ Kalki 2898-AD Teaser

Kalki 2898-AD Teaser: दक्षिण भारतीय सिनेमा, या साउथ फिल्म इंडस्ट्री, के मशहूर एक्टर प्रभास की एक और फिल्म का टीजर चर्चा में आ गया है। प्रभास के फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि टीजर को काफी धमाकेदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का नाम है Kalki 2898-AD। यह एक साइ-फाई फिल्म है जिसे नाग अश्विनी ने निर्देशित है। इसका टीजर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है। मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इसके टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और फिल्म की टीम को बधाई दी है। आइए जानते हैं Kalki 2898-AD के बारे में डिटेल्स। 

प्रभास की अपकमिंग फिल्म Kalki 2898-AD का टीजर जारी कर दिया गया है। भविष्य में ले जाने वाली ये फिल्म टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है, और प्रभास के फैंस टीजर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली को भी टीजर इतना पसंद आया है कि उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पूछा। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म का नाम Project K था जिसे अब बदलकर Kalki 2898-AD कर दिया गया है। फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। देखिए इस फिल्म का धमाकेदार टीजर- 

Kalki 2898-AD का टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'Project K अब Kalki 2898 AD है। हमारी दुनिया की यहां छोटी सी झलक।' कल्की 2898 एडी को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। यह प्रोजेक्ट विजयंती मूवीज द्वारा प्रड्यूस किया गया है। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन टीजर के अंत में बताया गया है कि फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है। 

कल्की 2898-एडी में प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड कर रहे हैं। इनके साथ में कमल हसन, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज स्टार भी होंगे। फिल्म में दिशा पाटनी का रोल भी बताया गया है। फिल्म की खास बात ये भी है कि इसमें पहली बार प्रभास और दीपिका की जोड़ी देखने को मिल रही है। ऐसा पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई दिए हैं, और वह भी एक दूसरे के अपोजिट लीड में। दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में दूसरी बार साथ आ रहे हैं। इससे पहले ये फिल्म 'पीकू' में साथ नजर आए थे। अब देखना होगा कि प्रभास और दीपिका की जोड़ी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाती है या फिर फ्लॉप। उसके लिए दर्शकों को 2024 तक इंतजार करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.