हो गया खुलासा! OTT पर इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की Pathaan

Pathaan OTT Release : पता चला है कि फ‍िल्‍म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम करने से पहले दोबारा सेंसर बोर्ड से पास कराना होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 19:49 IST
ख़ास बातें
  • कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सामने आई एक तारीख
  • 25 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है फ‍िल्‍म
  • हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है

Pathaan OTT Release : इस फ‍िल्‍म को ओटीटी पर 25 अप्रैल से स्‍ट्रीम किया जा सकता है और प्राइम वीडियो ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) सुर्खियों में है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट नजदीक आ रही है, दर्शकों में उत्‍सुकुता बढ़ रही है। यह फ‍िल्‍म विवादों में भी है और दिल्‍ली हाई कोर्ट में मामला चल रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोमवार को हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को पठान की ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। इसी दौरान फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का भी खुलासा हो गया। दरअसल फ‍िल्‍म को सेंसर बोर्ड से अप्रूव किया जा चुका है। अब पता चला है कि फ‍िल्‍म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम करने से पहले दोबारा सेंसर बोर्ड से पास कराना होगा। यानी इस फ‍िल्‍म को ओटीटी पर 25 अप्रैल से स्‍ट्रीम किया जा सकता है और प्राइम वीडियो ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फ‍िल्‍म के मेकर्स को विजुअल और हियरिंग Impairments  लोगों के हिसाब से तैयार करने को कहा है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए हिंदी सबटाइटल, क्लोज्ड कैप्शन के साथ-साथ ऑडियो डिस्क्रिप्शन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जो निर्देश दिए गए हैं, उनके मुताबिक बदलाव होने के बाद सेंसर बोर्ड से दोबारा सर्टिफिकेट लेना होगा। 

याचिका 4 लोगों ने दायर की थी। इनमें एक लॉ स्‍टूडेंट, दो वकील और एक विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता शामिल है। याचिका में 2016 अधिनियम के तहत निर्धारित विभिन्न अधिकारों और पहुंच आवश्यकताओं के प्रवर्तन की मांग की गई थी। 

बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पठान के मेकर्स 20 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सेंसर बोर्ड से कहा है कि वह 10 मार्च तक फैसला करे। हालांकि सिनेमाहॉल में रिलीज पर कोर्ट ने कोई निर्देश नहीं दिया है, क्‍योंकि फ‍िल्‍म की रिलीज में बस 9 दिन बाकी रह गए हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.