Pathaan Full Movie Leaked: ऑनलाइन लीक हुई 'पठान', Telegram पर उपलब्ध!

कई चैनल्स और ग्रुप्स में इस मूवी कई क्वालिटी में शेयर की जा रही है, जिनमें 480p, 720p और 1080p तक रिजॉल्यूशन की क्वालिटी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Pathaan रिलीज के साथ ही ऑनलाइन कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गई थी
  • अब Telegram पर भी धड़ल्ले से उपलब्ध कराई जा रही है लीक्ड कॉपी
  • 480p से लेकर 1080p तक की क्वालिटी में उपलब्ध है फिल्म

Pathaan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के पार हो गया है

Pathaan Leaked Online: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने 12वें दिन कलेक्शन के मामले में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने बाहुबली-2 को पीछे छोड़ दिया है जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाती थी। पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि, किसी भी फिल्म को बनाने वाली पूरी टीम के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी फिल्म का लीक होना होता है और कुछ ऐसा ही Pathaan के साथ भी हुआ है कि अब फिल्म HD क्वालिटी के साथ ऑनलाइन कई जगहों पर लीक हो गई है। 

Pathaan रिलीज के साथ ही ऑनलाइन कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गई थी। हालांकि, उस समय शाहरुख खान की फिल्म कैमरिप या DVDरिप में उपलब्ध थी, लेकिन अब यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। टेलीग्राम लंबे अर्से से पाइरेसी के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। बॉट्स हो या किसी यूजर का निजी अकाउंट, Telegram कई तरीकों से फिल्मों को लीक करने और लोगों को उपलब्ध कराने में इस्तेमाल किया जाता है।

कई चैनल्स और ग्रुप्स में इस मूवी कई क्वालिटी में शेयर की जा रही है, जिनमें 480p, 720p और 1080p तक रिजॉल्यूशन की क्वालिटी शामिल हैं। इनका साइज करीब 2.5GB तक है। हालांकि, खबर लिखते समय तक कुछ चैनल्स से इसे हटा दिया गया था।

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

जैसा की हमने बताया, फिल्म अपनी शुरुआत में ही कई पाइरेसी वेबसाइट पर कैम या डीवीडी रिप फॉर्मेट में अपलोड की जा चुकी थी, जिनमें Filmyzilla, Filmy4wap और Tamilrockers जैसी पाइरेसी वेबसाइट शामिल थीं।
Advertisement

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारत की सबसे बड़ी फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने राह में आने वाले हर रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया है। रविवार को पठान ने 28 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया और इसका दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 63 करोड़ के लगभग था। एक हिंदी फिल्म के नेट बिजनेस में पठान 410 करोड़ को पार कर गई है और यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान से पहले सिर्फ Baahubali-2 और KGF-2 ही इस मुकाम तक पहुंच पाई थीं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने नंबर 1 पोजीशन हासिल की है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  2. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  3. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  4. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  5. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  9. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  10. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.