Pathaan Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की 'पठान', निर्माताओं को बड़ा झटका!

Pathaan के निर्माताओं और शाहरुख खान सहित कास्ट की लोगों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने और पाइरेसी न करने की अपील के वाबजूद पाठान ऑनलाइन लीक हो गई है।

Pathaan Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की 'पठान', निर्माताओं को बड़ा झटका!

Pathaan फिल्म आज, 25 जनवरी को दुनियाभर के कई देशों में रिलीज हुई है

ख़ास बातें
  • आज, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है पठान
  • रिलीज के बाद भीड़ को देखते हुए प्रदर्शकों ने बढ़ाए 300 शो
  • कई पॉपुलर पाइरेसी वेबसाइट्स पर कैमरिप और DVDRip में लीक हुई पठान
विज्ञापन
Pathaan Leaked Online: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने आज, बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और रिलीज के साथ ही ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने भारी कमाई कर ली है। हालिया रिपोर्ट से पता चला था कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग से ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, चाहे बॉलीवुड हो, या हॉलीवुड या दुनिया की कोई भी फिल्म इंडस्ट्री, हर फिल्म निर्माता और फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की सबसे बड़ी सरदर्दी होती है, उस फिल्म का ऑनलाइन लीक होना और आखिरकार, SRK और दीपिका पादुकोण की Pathaan भी पाइरेसी का शिकार हो गई है और ऑनलाइन लीक हो गई है।

Pathaan के निर्माताओं और शाहरुख खान सहित कास्ट की लोगों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने और पाइरेसी न करने की अपील के वाबजूद पाठान ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म कई पाइरेसी वेहसाइट पर कैम या डीवीडी रिप फॉर्मेट में अपलोड की जा चुकी है। Pathaan फिल्म कछित तौर पर Filmyzilla, Filmy4wap और Tamilrockers जैसी पाइरेसी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। Gadgets 360 ने पाया कि Filmyzilla पर यह फिल्म DVDRip फॉर्मेट में लिस्ट की गई है, जबकि Times Now की रिपोर्ट के अनुसार, Filmyzilla पर यह कैमरिप फॉर्मेट में उपलब्ध है।

हाल ही में, निर्माता यशराज फिल्म्स ने फैन्स से सिनेमाघरों में फिल्म देखने का आग्रह किया था और उन्हें बड़े पर्दे से रिकॉर्ड किए गए लीक फुटेज के खिलाफ चेतावनी भी दी थी। YRF ने ट्वीट कर लिखा, (अनुवादित) 'सबसे बड़े एक्शन ड्रामा के लिए तैयार? सभी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन शेयर करने और किसी भी तरह के स्पॉइलर देने से बचें। 'पठान' का अनुभव सिर्फ सिनेमाघरों में'।
 

वहीं, दूसरी ओर फिल्म के स्टार किरदार शाहरुख खान ने भी फैन्स से पठान को सिनेमाघरों में देखने का अनुरोध किया। इसके अलावा, कुछ अन्य दिग्गज लोगों ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैन्स से पाइरेसी से बचने और फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का अनुरोध किया है। आप इन ट्वीट्स को नीचे देख सकते हैं।
 
 
 

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा है, जिसने इस फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है।

यहां तक की कथित तौर पर पहले शो के ठीक बाद सिनेमाघरों द्वारा 300 शो बढ़ाए गए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि स्‍क्रीन काउंट के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने 300 शो बढ़ाने का फैसला किया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि पठान के पास अब दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स हैं। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pathaan, Pathaan Full Movie Leaked, Pathaan Leaked Online
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »