Pathaan Fever: पाकिस्तान पहुंचा शाहरुख की 'पठान' का बुखार, चोरी-छ‍िपे दिखाई जा रही है फिल्म

पब्लिकेशन ने कम से कम दो प्रमुख फेसबुक पेजों पर फिल्म के प्रत्येक 900 रुपये के टिकट बेचने के लिए विज्ञापन पोस्ट देखा, जिसमें डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा के साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 20:13 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा लगता है कि शाहरुख की फिल्म का क्रेज पाकिस्तान में भी पहुंच गया है
  • 900 पाकिस्तानी रुपये में बेचा जा रहा है टिकट
  • स्क्रीन का साइज 8x10 फीट बताया गया

Pathaan 250 करोड़ क्लब में सबसे तेज पहुंचने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है

Pathaan Fever Continues: पठान की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है और फिल्म ने भारत 328 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खबर लिखते समय तक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 625 करोड़ के पार था। निश्चित तौर पर शाहरुख खान की इस कमबैक मूवी सुपरहिट हो गई है। अब, ऐसा लगता है कि शाहरुख की फिल्म का क्रेज पाकिस्तान में भी पहुंच गया है। यूं तो फिल्म पड़ोसी देश में आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिल्म की दिवागनी ऐसी है कि देश में फिल्म की अनधिकृत स्क्रीन हो रही है।

पाकिस्तानी पब्लिकेशन Dawn की रिपोर्ट बताती है कि आधिकारिक तौर पर रिलीज न होने के बावजूद पाकिस्तान की राजधानी करांची में Pathaan की अनधिकृत स्क्रीनिंग की जा रही है, वो भी वहां के डिफेंस क्षेत्र के पास। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि फरवरी 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों का रिलीज होना बैन है। हालांकि, पब्लिकेशन के हाथ लगा एक विज्ञापन स्पष्ट करता है कि देश में पठान फिल्म को गैर-कानूनी तरीके से दिखाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा 900 पाकिस्तानी रुपये का टिकट भी रखा गया था।

रिपोर्ट बताती है कि पब्लिकेशन ने कम से कम दो प्रमुख फेसबुक पेजों पर फिल्म के प्रत्येक 900 रुपये के टिकट बेचने के लिए विज्ञापन पोस्ट देखा, जिसमें डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा के साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम थे। इस विज्ञापन में कथित तौर पर फिल्म की स्क्रीनिंग की लोकेशन नहीं बताई गई थी। जाहिर है, स्क्रीन अनाधिकृत थी, इसलिए ऐसा किया गया होगा।

इसके अलावा, रिपोर्ट यह भी बताती है कि अज्ञात आयोजकों ने यह भी बताया था कि फिल्म की क्वालिटी HD नहीं थी, लेकिन अच्छी थी। इसके अलावा, कथित तौर पर स्क्रीनिंग के लिए स्क्रीन का साइज 8x10 फीट बताया गया और यह भी कहा गया था कि यह प्रोजेक्टर स्क्रीन है।
Advertisement

हालांकि, आखिर में कथित तौर पर इन दो फेसबुक पेज में से एक को हटा दिया गया था, लेकिन दूसरा तब भी मौजूद था।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, एक हफ्ते में पठान फिल्म की ओरवसीज कमाई 625 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि भारत में इसने 328 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। Pathaan का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है। 

200 करोड़ क्लब में तेजी से शामिल होने वाली फिल्मों में पठान ने KGF 2 और Baahubali 2 को भी पीछे छोड़ दिया। KGF 2 पांचवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और Baahubali 2 छठवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। लेकिन पठान इस क्लब में चौथे दिन ही एंट्री कर गई थी। कुल कमाई के मामले में यह मूवी अभी कई और फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pathaan, pathaan craze, Pathaan Fever, Pathaan in Pakistan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.