Pathaan advance Ticket Online : ऐसे करें पठान के एडवांस टिकट ऑनलाइन बुक, एक टिकट पर एक फ्री!

भारत में यह फ‍िल्‍म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 16:04 IST
ख़ास बातें
  • पठान के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग शुरू
  • विभिन्‍न ऐप्‍स के जरिए हो रहे हैं टिकट बुक
  • इन ऐप्‍स पर तमाम ऑफर भी दिए जा रहे हैं

फ‍िल्‍म को 2डी वर्जन के अलावा आईमैक्स, आईसीई, 4डीएक्स और डीबॉक्स जैसे वर्जन में रिलीज किया जाएगा।

Photo Credit: Paytm

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की रिलीज में अब सिर्फ 5 दिन बाकी रह गए हैं। भारत में फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों की बुकिंग (Pathaan advance Ticket booking in india) शुरू हो गई है। पठान की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन यह एक दिन पहले बुधवार से ही शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि लोगों में इस फ‍िल्‍म को लेकर जबदरस्‍त क्रेज है। अगर आप इस फ‍िल्‍म के टिकटों की एडवांस बुकिंग करना चाहते हैं, तो हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं।  


फ‍िल्‍म पठान के टिकटों की प्री-बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। यह बुकिंग रिलीज डे यानी 25 जनवरी तक 29 जनवरी यानी रविवार तक के शोज के लिए की जा रही है। भारत में यह फ‍िल्‍म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फ‍िल्‍म को 2डी वर्जन के अलावा आईमैक्स, आईसीई, 4डीएक्स और डीबॉक्स जैसे वर्जन में रिलीज किया जाएगा। 


जैसाकि हमने आपको बताया पठान फ‍िल्‍म के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की जा रही है। यह बुकिंग मूवी चेन्‍स की वेबसाइट के साथ-साथ पेटीएम जैसे ऐप्‍स के जरिए भी हो रही है। आप पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग PVR, Inox के जरिए कर सकते हैं। इस फ‍िल्‍म के एडवांस टिकट Paytm और BookMyShow पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

ऐसे कराएं पठान के ऑनलाइन एडवांस टिकट बुक 

हमने जिन ऐप्‍स के बारे में आपको बताया, उन पर जाकर या उनकी वेबसाइट पर जाकर आप टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट बुकिंग के दौरान ऑफर्स पर जरूर गौर करें। बताया जा रहा है कि BookMyShow पठान मूवी के 2 टिकटों पर 100 रुपये तक की छूट दे रहा है। गैजेट्स360 हिंदी की टीम ने पेटीएम ऐप ऑफर्स चेक किए। सिनेपॉलिस सिनेमा में टिकट बुकिंग पर पेटीएम 50 रुपये का कैशबैक दे रहा है। कई बैंक कार्ड ऑफर भी पेटीएम पर दिखाई दिए, जो सेकंड टिकट पर 100% ऑफ (250 रुपये तक) की पेशकश कर रहे हैं। यह ऑफर IDFC फर्स्‍ट स‍िलेक्‍ट क्रेडिट कार्ड और IDFC फर्स्‍ट फैमिली क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। ICICI नेट बैंकिंग से टिकट बुक कराने पर सेकंड टिकट पर 100 रुपये तक कैशबैक लिया जा सकता है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के ईटर्ना क्रेडिट कार्ड के जरिए सेकंड टिकट पर 100% ऑफ (250 रुपये तक) लिया जा सकता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.