Paatal Lok 2 : पाताल लोक 2 को लेकर हाथी राम चौधरी का खुलासा, जानें मेकर्स की क्या है प्लानिंग

Paatal Lok 2 : जयदीप ने कहा कि बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी या कहें कि एड़ियां रगड़नी होंगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 19:19 IST
ख़ास बातें
  • पाताल लोक 2 को लेकर जयदीप अलावत ने किया खुलासा
  • जल्द शुरू हो सकती है पाताल लोक 2 की शुुटिंग
  • मेकर्स ने पाताल लोक 2 को लेकर किया ये फैसला

Photo Credit: एमेजॉन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज है पाताल लोक

Paatal Lok 2 :  एमेजॉन प्राइम वीडियोज की वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) साल 2020 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस सीरीज को खूब पसंद भी किया था। इसमें जयदीप अहलावत के किरदार हाथीराम चौधरी को लोगों ने खूब सराहा। एक्शन से भरपूर इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में पाताल लोक 2 को लेकर एक नई अपडेट ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए जानें क्या है इस सीरीज को लेकर नई खबर।
 
साल 2020 में रिलीज हुई एमेजॉन प्राइम की सीरीज पाताल लोक ने अपने एक्शन और दमदार कहानी से लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इसके बाद से ही दर्शकों ने इसके दूसरी सीजन की मांग करनी शुरू कर दी थी। पाताल लोक 2 को लेकर अभी तक मेकर्स ने चुप्पी साध रखी थी। जिसपर पहले भी जयदीप अहलावत ने कहा था कि इस शो को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट नहीं आई है।
Advertisement
 
इस सीजन के पहले भाग में जयदीप अहलावत, गुल पनाग और नीरज काबी ने बेहतरीन भूमिका अदा की थी। फिल्म की कहानी ने पूरी तरह से सत्ता और सत्ता से जुड़े लोगों की लालच को दिखाया था। कहानी इतनी दमदार थी कि लोगों के दिल तक पहुंच गई। इसके पहले भाग को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया गया था। पाताल लोक को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया था। अब जल्द ही इसके अगले भाग की शूटिंग शुरू होने की खबर है।
 
हाल में एक एक इंटरव्यू में जयदीप अलहावत ने पाताल लोग 2 के बारे में बात करते हुए बताया कि जल्द ही इस सीरीज को शुरू किया जाएगा। हालांकि यह कब तक रिलीज होगी इसकी कोई पुख्ता जानकारी उन्होंने नहीं दी। उन्होंने इस बारे में कहा कि अभी शूटिंग कब तक चलेगी कुछ कह नहीं सकते। चार महीने या साढ़े चार महीने। बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी या कहें कि एड़ियां रगड़नी होंगी।
Advertisement
 
उन्होंने कहा- पाताल लोक 2 की कहानी एक सीरीज टॉपिक है और इस कहानी को बहुत ही खूबसूरती से लिखा भी गया है। मैं इसके लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। उनके अनुसार फिल्म की शूटिंग नवंबर 2022 से ही होनी है। अब देखना होगा कि क्राइम - थ्रिलर बेस्‍ड यह सीरीज कब तक रिलीज होती है।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paatal Lok 2, Paatal Lok season 2, Jaydeep ahlawat

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.