OTT Release This Week: Thangalaan से लेकर The Great Indian Kapil Show तक इस हफ्ते देखें ये मनोरंजक फिल्में

थांगालान (Thangalaan) को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2024 17:32 IST
ख़ास बातें
  • थांगालान (Thangalaan) को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है।
  • 'जो तेरा है वो मेरा है' एक लाइट कॉमेडी फिल्म है।
  • मार्वेल की एक और सुपरहीरो फिल्म Agatha All Along भी रिलीज हुई है।

वीकेंड पर कॉमेडी, फैंटेसी, सस्पेंस जैसे जॉनर की कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं।

सितंबर का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। आप अगर इस वीकेंड पर मनोरंजन के लिए कुछ अच्छी फिल्में या वेब सारीज तलाश रहे हैं तो हम आपका यह काम आसान बना देते हैं। इस वीकेंड पर कॉमेडी, फैंटेसी, सस्पेंस जैसे जॉनर की कई रोचक फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। Netflix, JioCinema और Disney+ Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आप इन्हें देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट। 

Thangalaan
थांगालान (Thangalaan) को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है। यह फिल्म 1900 के दशक की कहानी बताती है जब कोलार गोल्ड फील्ड (KGF) में आदिवासी समुदाय अंग्रेजों के जुल्मों के खिलाफ संघर्ष कर रहा था। फिल्म में शक्ति, बदला और अपनी पहचान को बचाए रखने के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में चियान विक्रम और मालविका मोहनन लीड रोल में हैं। फिल्म 20 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

The Great Indian Kapil Show
टीवी पर गुदगुदाने वाले कलाकार कपिल शर्मा भी 21 सितंबर से आपको Netflix पर हंसाने आ पहुंचे हैं। दी ग्रेट इंडियन कपिल शो को नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया है। इस सीजन में भी कुछ खास मेहमान आपको शो पर नजर आएंगे जिनमें आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, फिल्म मेकर करन जौहर, साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर NTR के साथ ही सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शो में शिरकत कर सकते हैं। 
Advertisement
Agatha All Along 
मार्वेल की एक और सुपरहीरो फिल्म Agatha All Along आपको हॉलीवुड सिनेमा का टेस्ट देने आ पहुंची है। अगाथा ऑल अलॉन्ग को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने रिलीज किया है। यह सुपरहीरो यूनिवर्स में एक थ्रिलिंग एडिशन है जिसमें अगाथा हार्कनेस को वेस्टव्यू, न्यू जर्सी से निकलने में कामयाबी मिल जाती है। उसके साथ एक युवती भी होती है। दोनों मिलकर अगाथा की खोई हुई शक्तियों को फिर से पाने की कोशिश करते हैं। Kathryn Hahn और Joe Locke के अभिनय से सजी यह सुपरनेचुरल सीरीज मैजिक और मिस्ट्री का डबल डोज आपको देती है। यह 19 सितंबर से डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement

Jo Tera Hai Wo Mera Hai
'जो तेरा है वो मेरा है' एक लाइट कॉमेडी फिल्म है जिसे मिथेश मेघानी ने बनाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बड़ा बिजनेसमेन एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसका घर बेचने के लिए बरगलाता है ताकि वो  अपने परिवार की तरफदारी हासिल कर सके। फिल्म में परेश रावल, मिथिला पालकर, सोनाली कुलकर्णी और फैसल मलिक मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 सितंबर से Jio Cinema पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.