OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, जानें डिटेल

OTT Release This Week: यूथ के बीच पॉपुलर लव स्‍टोरी, ये कैसी यारियां का चौथा सीजन भी आ रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 15:45 IST
ख़ास बातें
  • इंडिया लॉकडाउन 2 दिसंबर को रिलीज होगी
  • फ्रेडी भी इसी दिन आ रही है
  • कैसी ये यारियां सीजन 4 भी शुरू हो रहा है

OTT Release This Week: ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 2 फ‍िल्‍मों की इन दिनों काफी चर्चा है।

OTT Release This Week : ओटीटी पर फिल्में और सीरीज का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यंगस्टर्स हों या घर की काम-काजी महिलाएं या फिर ऑफिस के काम से वीक ऑफ का इंतजार करते लोग। ओटीटी प्लेटफॉर्म्‍स आज सभी के लिए एक सुविधाजनक इंटरटेनमेंट का साधन बन गए हैं। लोग अब घर में बैठकर फिल्में या सीरीज देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। भीड़-भाड़ से दूर लोग घर अपने परिवार वालों के साथ वीकेंड एन्‍ज्‍वॉय करना पसंद करते हैं। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म उनके एक बेस्ट हैं। यहां इंटरटेनमेंट की भरमार है। हम आपको बता रहे हैं इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वालीं फ‍िल्‍मों और सीरीज के बारे में।  
 

Advertisement
इस हफ्ते रिलीज होने वालीं सीरीज

कैसी ये यारियां सीजन 4 : 2nd दिसंबर 2022

Advertisement
'कैसी ये यारियां' यूथ बेस्ड लव स्टोरी है। अबतक इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला है। इस कहानी ने अपने 3 सीजन पूरे कर लिए हैं। सीजन 4 में फिर से माणिक और नंदिनी का प्यार खूबसूरत कड़ियों के साथ लौट रहा है। सीरीज को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कहानी में नंदिनी और माणिक का प्यार और तकरार दिखाई गई है कि कैसे दोनों अपने प्यार को पाने के लिए नए रास्‍ते बनाते हैं। इमोशन्स को भी बड़ी संजीदगी से पिरोया गया है। नीति टेलर इसमें मेन लीड में हैं। वह पिछले 3 सीजन से शो में नजर आ रही हैं। शो में मुख्य कलाकार के रूप में नीति टेलर, पार्थ, किश्वर मर्चेंट, अयाज खान, आयुश शौकिन, सागर पारेख, मेहुल निसार और पलाश तिवारी नजर आएंगे। कैसी ये यारियां को दिसंबर 2 से वूट पर रिलीज किया जाएगा।

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में
Advertisement

फि‍ल्‍म : फ्रेडी
रिलीज डेट : 2 दिसंबर 2022, डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार

Advertisement
 
फिल्म फ्रेडी डॉ. फ्रेडी और केनाज की जीवन की यात्रा को दिखाती है। फ्रेडी पेशे से एक डेंटिस्ट है और उसका एक बहुत भयानक पास्ट होता है। वह भीड़भाड़ से दूर अपने एक दोस्त हार्डी  (कछुए) के साथ रहता है और अपने मिनीएचर प्लेन्स के साथ खेलता रहता है। वहीं, कैनाज एक मैरिड वूमन के किरदार में है, जिसका पति बहुत एब्यूसिव रहता है। इसी दौरान कैनाज को डॉक्टर फ्रेडी से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों शादी करना चाहते हैं। फ्रेडी, कैनाज के साथ जिंदगी बिताने के लिए एक प्लान बनाता है, जिसके बाद दोनों के जीवन में एक नया मोड़ आता है। ट्विस्ट और टर्न से भरी यह फिल्म दिसंबर 2 को डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।


Advertisement
फि‍ल्‍म : इंडिया लॉकडाउन
रिलीज डेट : 2 दिसंबर 2022, Zee5

 
मधुर भंडारकर की फिल्म ‘लॉकडाउन' कोरोना महामारी से परेशान लोगों के की कहानी है। लॉकडाउन के समय में जब पूरी दुनिया घरों में बंद थी उस समय लोगों ने जिस तरह की परेशानियां का सामना किया, उसी को इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है। फिल्म लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की जिंदगी पर बेस्‍ड है। इसमें प्रतीक बब्बर, श्वेता बसू प्रसाद, अहाना कुमार, आएशा ऐमान, सात्विक भाटिया और साई तम्हंकर मुख्य किरदारों में हैं। यह दिसंबर 2 को जी5 पर रिलीज की जाएगी।
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.