ऑस्‍कर अवॉर्ड 2023 : ‘छेलो शो’ ने जीता जूरी का ‘दिल’, रेस में पिछड़ीं RRR, द कश्मीर फाइल्स, ब्रह्मास्‍त्र, जानें अब क्‍या होगा

Chhello Show : इस फिल्म ने साल की कई बड़ी और ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्मों के साथ मुकाबला किया। इनमें ब्रह्मास्त्र (Brahmastra),आरआरआर (RRR) रॉकेट्री - द नंबी इफेक्ट (Rocketry – The Nambi Effect), झुंड (Jhund), बधाई दो (Badhaai Do) और अनेक (Anek) शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 10:38 IST
ख़ास बातें
  • छेलो शो को फिल्म इंडस्‍ट्री की 17 जूरी ने चुना
  • सभी इसी फ‍िल्‍म को ऑस्‍कर के लिए भेजना चाहते थे
  • 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है यह फ‍िल्‍म

Chhello Show : फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल का कहना है कि जूरी के बीच यह फ‍िल्‍म ‘सर्वसम्मत’ पसंद थी

दुनिया के सबसे बड़े फ‍िल्‍म पुरस्‍कार ऑस्‍कर (Oscar) जिसे अकैडमी अवॉर्ड्स भी कहा जाता है, उसमें भाग लेने के लिए भारत की ओर से भी किसी फ‍िल्‍म को नामित किया जाता है। हर साल कोई चर्चित फ‍िल्‍म ऑस्‍कर अवॉर्ड के लिए भेजी जाती है, लेकिन साल 2023 के लिए भारत की ओर से जो एंट्री भेजी गई है, वह आम दर्शकों के लिए चौंकाने वाली है। गुजराती फ‍िल्‍म ‘छेलो शो' (Chhello Show) अनुवादित- (लास्‍ट फ‍िल्‍म शो) को 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में भारत के सबमिशन के रूप में चुना गया है।

छेलो शो की ऑस्कर एंट्री को दर्शकों के नजरिए से आश्चर्यजनक चयन कहा जा सकता है, लेकिन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल का कहना है कि जूरी के बीच यह फ‍िल्‍म ‘सर्वसम्मत' पसंद थी, आरआरआर (RRR) और द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) जैसी पॉपुलर फिल्मों के साथ इसका कोई मुकाबला नहीं है।

indianexpress.com से बातचीत में टीपी अग्रवाल ने कहा कि छेलो शो को फिल्म इंडस्‍ट्री की 17 जूरी ने चुना था। इस गुजराती फिल्म ने साल की कई बड़ी और ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्मों के साथ मुकाबला किया। इनमें हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र (Brahmastra), एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) आर माधवन के निर्देशन वाली रॉकेट्री - द नंबी इफेक्ट (Rocketry – The Nambi Effect), अमिताभ बच्चन अभिनीत नागराज मंजुले की झुंड (Jhund), राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर स्टारर बधाई दो (Badhaai Do) और आयुष्मान खुराना की अगुवाई वाले अनेक (Anek) शामिल हैं। 

अग्रवाल ने कहा कि छेलो शो को जूरी ने सर्वसम्मति‍ से लिए गए फैसले में चुना। 17 मेंबर्स में से सभी ने कहा कि हमें इस फिल्म की जरूरत है। यह पूरी तरह से जूरी का फैसला था। उन्होंने कहा कि यह एक भारतीय फिल्म है जिसे (ऑस्कर के लिए) जाना चाहिए।
Advertisement

यह फ‍िल्‍म भारत में सिनेमाघरों की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है, जिसने सेल्युलाइड से डिजिटल में एक बड़ा बदलाव देखा है। इस बदलाव में सैकड़ों सिंगल-स्क्रीन सिनेमाहॉल या तो खस्‍ताहाल हो गए या उनका अस्तित्‍व ही खत्‍म हो गया। फिल्म में भाविन रबारी, विकास बाटा, ऋचा मीणा, भावेश श्रीमाली, दीपेन रावल और राहुल कोली भूमिका निभा रहे हैं।
Advertisement

जिन दो फिल्मों को बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी के लिए भारत की ओर से भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा था, वो द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर थीं। इन फ‍िल्‍मों ने विदेशों में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आरआरआर के निर्देशक ने एसएस राजामौली ने अमेरिका में हुई कई स्क्रीनिंग में भी भाग लिया था, ताकि ऑस्कर में आरआरआर की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके। बताया जाता है कि दोनों ही फ‍िल्‍में छेलो शो के सामने नहीं टिकीं और जूरी सिर्फ इसी फ‍िल्‍म को ऑस्‍कर के लिए नामित करना चाहती थी। यह फिल्म 14 अक्टूबर को गुजरात के सिनेमाघरों और देश में चुनिंदा स्क्रीन पर रिलीज होगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.