Latest Telugu OTT Release: ओटीटी पर Devara, Maa Nanna Super Hero, Viswam जैसी तेलुगू फिल्में मचा रहीं धमाल! देखें यहां

Devara, Maa Nanna Super, Viswam, Janaka Aithe Ganaka जैसी फिल्में ओटीटी पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • देवरा एक एक्शन फिल्म है जिसमें जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है।
  • Maa Nanna Super Hero एक इमोशनल कहानी है।
  • 'विश्वम' एक एक्शन-कॉमेडी प्रस्तुति है।

Maa Nanna Super Hero को सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज किया गया था।

हिंदी के अलावा भारत में साउथ सिनेमा का भी अपना एक अलग फैन बेस है। यहां तक कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी साउथ इंडस्ट्री की तमिल, तेलुगू, कन्नड़ व अन्य भाषाओं की फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। यदि आप भी ओटीटी पर साउथ सिनेमा की धांसू फिल्में तलाश रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। ओटीटी पर इस समय कई साउथ सुपरहिट फिल्में आप देख सकते हैं। इनमें Devara, Maa Nanna Super, Viswam, Janaka Aithe Ganaka जैसे नाम शामिल हैं। इन्हें आप Netflix, Amazon Prime Video, Aha, Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। हम आपको पूरी जानकारी यहां पर देने जा रहे हैं। 

Devara
Advertisement
देवरा एक एक्शन फिल्म है जिसमें जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है। जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें एक्टर के गंभीर एक्शन सीक्वेंस आपको देखने को मिलेंगे। सिनेमाघरों में फिल्म सितंबर में आई थी। अब 8 नवंबर से यह ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इसे Netflix पर देखा जा सकता है।  

Maa Nanna Super Hero
Maa Nanna Super Hero एक इमोशनल कहानी है जिसमें एक पिता-बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसे सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसे 15 नवंबर से Zee5 पर देखा जा सकता है। 
Advertisement

Janaka Aithe Ganaka
जनका आइथे गानका एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें आपको रोमांस के साथ-साथ गुदगुदाने वाला ह्यूमर भी देखने को मिलेगा। सुहास इसमें लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसे Aha पर रिलीज किया गया है। सिनेमाघरों में फिल्म 12 अक्टूबर को आई थी। Aha ओटीटी ऐप पर इसे 8 नवंबर से स्ट्रीम किया जा सकता है। 
Advertisement

Viswam
विश्वम एक एक्शन-कॉमेडी प्रस्तुति है। इसमें गोपीचंद की मुख्य भूमिका है जो साउथ सिनेमा के मशहूर स्टंट से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे। साथ ही साथ दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश भी फिल्म में बखूबी की गई है। 11 अक्टूबर को फिल्म थियेटर्स में रिलीज की गई थी। इसे 1 नवंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। 
Advertisement

Satyam Sundaram
सत्यम सुंदरम को सी. प्रेम कुमार ने निर्देशित किया है। यह फिल्म कार्ति और अरविंद स्वामी के अभिनय से सजी है। फिल्म की स्टोरी इमोशंस के साथ ही किरदारों की मजबूती को भी एक धागे में पिरोए हुए है। फिल्म को 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। अब यह ओटीटी पर भी देखी जा सकती है। इसे Netflix पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: devara, Maa Nanna Superhero, Viswam, Janaka Aithe Ganaka

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.