Haddi: आंखों में काजल, माथे पर बिंदिया लगाकर लड़की बने नवाजुद्दीन, फैंस बोले- 'रवीना टंडन लग रहे हो'!

फिल्म हड्डी की बात करें तो यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है। इसके लिए अभी तक किसी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 09:58 IST
ख़ास बातें
  • हड्डी फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म है
  • इस फिल्म में किन्नरों के साथ काम कर रहे हैं नवाजुद्दीन
  • किन्नरों के साथ काम करना रहा शानदार अनुभव- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ट्रांसटजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं।

आंखों में काजल, माथे पर बिंदिया, होंठों पर गहरी लाल लिपस्टिक और चमकती बनारसी साड़ी ... आप सोच रहे होंगे किसी एक्ट्रेस के लुक की बात की जा रही है, लेकिन नहीं! हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की। फिल्म हड्डी में उनका लुक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है। अपनी एक्टिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से सबके दिलों पर राज करने वाले नवाजुद्दीन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। नवाजुद्दीन की अगली फिल्म हड्डी में उनका लुक मेकर्स ने रिवील कर दिया है। नवाजुद्दीन के इस लुक को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। नवाजुद्दीन के इस लुक को देखकर फैंस भी बहुत एक्साइटेड लग रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके लुक को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने ट्रांजेंडर्स के साथ काम करने का अपना अनुभव भी बताया है। 

हड्डी फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म है। उन्होंने फिल्म में अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद देखने वाले हैरान हो गए हैं। नवाजुद्दीन ने गोल्डन बॉर्डर वाली हरी बनारसी साड़ी पहनी है। उनके कानों में झुमके, माथे पर बिंदिया, आंखों में काजल और होंठों पर गहरी लाल लिपस्टिक है। पोस्टर में नवाजुद्दीन किन्नरों के एक झुंड में खड़े हैं और सवालिया निगाहों से कैमरे की ओर देख रहे हैं। उनका ये अवतार देखकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। नवाजुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर हड्डी फिल्म से अपने इस लुक का पोस्टर शेयर किया है। 

नवाजुद्दीन के इस लुक को देखकर फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ करने लगे हैं। उनके एक चाहने वाले ने तो यहां तक कह दिया- 'पहली नजर में मुझे तो लगा कि रवीना टंडन है।' एक यूजर ने लिखा, 'वाऊ!' नवाजुद्दीन इस फिल्म में किन्नरों के साथ काम करते दिखाई देंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक मंझे हुए कलाकार हैं और उनकी खासियत है कि उन्हें कोई भी रोल दे दिया जाए, वे उसमें पूरी तरह घुल जाते हैं। इसका उदाहरण हमें उनकी कई फिल्मों में देखने को मिला है, जिनमें से मांझी भी एक फिल्म है। फिर चाहे कैरेक्टर निगेटिव हो या पॉजीटिव, वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करते हैं। 
फिल्म हड्डी की बात करें तो यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है। इसके लिए अभी तक किसी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन अजय शर्मा ने किया है। फिल्म को आनंदिता स्टूडियो और जी स्टूडियो के द्वारा बनाया जा रहा है जिसमें राधिका नंदा और संजय साहा शामिल हैं। फिल्म के बारे में खुद नवाजुद्दीन का कहना है कि उन्होंने अभी तक ऐसे किसी किरदार में काम नहीं किया है। यह फिल्म उनकी अभी तक आई फिल्मों से बिल्कुल हटकर होगी। ऐसे में देखना होगा कि नवाजुद्दीन हड्डी फिल्म से दर्शकों के मन पर क्या छाप छोड़ने वाले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.