Naagin 6 : प्रथा से बदला लेने के लिए लौटेगी नाग रानी, नागिन में होगी महक की वापसी

Naagin 6 : कलर्स टीवी के शो ‘नागिन’ की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। शो में महक चहल की वापसी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 14:52 IST
ख़ास बातें
  • नागिन 6 में होगी महक चहल की वापसी
  • महक पहले भी शो में नाग रानी का किरदारन निभा चुकी हैं
  • नागिन 6 शो में बदला प्रथा से बदला लेने के लिए आएंगी महक

नागिन 6 शो के मेकर्स ने एक बार फिर महक चहल को वापस लाने का किया फैसला। बदला लेने क लिए वापस लौट रही है नाग रानी

Mahak Chahal in Naagin 6 : कलर्स टीवी पर दिखाए जाना वाला शो ‘नागिन 6' इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो दिसंबर महीने में खत्म होने वाला था। अब खबर सामने आई है कि शो के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने महक चहल की एंट्री प्लान की है। खबरों के मुताबिक महक जल्द ही शो में वापसी करेंगी। महक चहल ने खुद भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। महक फिलहाल दुबई में हैं और वापस लौटते ही शो में नजर आएंगी।

आपको बता दें कि महक चहल ने नागिन में सबसे श्रेष्ट नाग रानी का किरदार निभाया था। कहानी की डिमांड के मुताबिक बाद में उन्‍हें मृत दिखाया गया और शो में कुछ साल का लीप भी लाया गया। अब इस शो के मेकर्स ने एक बार फिर महक को वापस लाने का फैसला लिया है। अब तक की कहानी के अनुसार महक यानी नाग रानी की मौत हो चुकी है। शो के अपडेट के मुताबिक नाग रानी अपना बदला लेने के लिए मौत से लड़कर लौट आएंगी।
 

नाग रानी की मौत हो जाने के बाद कहानी को कुछ साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद शो में प्रार्थना और प्रतीक सहजपाल के बीच रोमांस दिखाया गया। शो में मां-बेटी यानी प्रथा और प्रर्थना के बीच में भी तकरार दिखाई जा रही है। अब खबर है कि नाग रानी की वापसी के बाद फिर से कहानी में कुछ समय का गैप लाया जाएगा और प्रथा पर कहर बरसेगा। महक इस रोल में पहले से ज्यादा ताकतवर और जहरीली नागिन के रूप में नजर आएंगी। 

महक ने खुद शो में अपनी वापसी की खबर को पक्की कर दी है। उन्होंने कहा कि हां मैं जल्दी ही शो में वापसी करूंगी। फिलहाल मैं अपने काम के सिलसिले में बाहर हूं और लौटते ही शो की शूटिंग शुरू करूंगी। नागिन शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल और सुधा चंद्रन मुख्य किरदार में हैं। अब यह देखना रोमांचक होगा कि शो में महक चहल की एंट्री क्या नया मोड़ लेती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro लॉन्च हुआ 2 डिस्प्ले के साथ, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.