• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्‍तानी गर्ल आयशा के ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर थिरकीं माधुरी दीक्ष‍ित, देखें वीडियो

पाकिस्‍तानी गर्ल आयशा के ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर थिरकीं माधुरी दीक्ष‍ित, देखें वीडियो

माधुरी दीक्षित के डांस स्‍टेप्‍स कई यूजर्स को पसंद नहींं आए। लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पाकिस्‍तानी गर्ल आयशा के ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर थिरकीं माधुरी दीक्ष‍ित, देखें वीडियो

पाकिस्‍तानी लड़की आयशा का वीडियो बीते दिनों बहुुत तेजी से वायरल हुआ था।

ख़ास बातें
  • माधुरी दीक्षित ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने का वीडियो शेयर किया है
  • वीडियो में माधुरी पाकिस्तानी गर्ल आयशा का डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं
  • यूजर माधुरी को डांस स्टेप कॉपी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं
विज्ञापन
Madhuri Dixit Dance Video :  सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी लड़की आयशा का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह लता मंगेशकर के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करती नजर आई थीं। आयशा का  वीडियो इंटरनेट पर छा गया था। इसके बाद कई लोगों ने आयशा के उस वीडियो को रिक्रिएट भी किया। अब इसी गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई उन्हें इस वीडियो को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने के रीमिक्स वर्जन का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह वैनिटी वैन के अंदर वाइट कलर की साड़ी पहने हुए बेहद ही खूबसूरती से डांस करती दिख रही हैं। अपने वीडियो में माधुरी वही डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं, जो पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने अपने वीडियो में किया था। इसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग माधुरी को इस डांस स्टेप के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके डांस स्टेप को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई है। 
 
 
एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट कर कहा, उससे अच्छा नहीं है मैम, सॉरी। दूसरे यूजर ने लिखा, अब ये ट्रेंड इरिटेट कर रहा है। वहीं एक ने कमेंट किया, इतनी अच्छी और पहुंची हुई डांसर होने के बाद भी इतने बकवास स्टेप कॉपी कर रही हैं, आपसे यह उम्मीद नहीं थी। वहीं एक यूजर ने कहा, ओह नो!!, आपसे यह उम्मीद नहीं थी। अब तक इस वीडियो पर इस तरह के कई कमेंट किए जा चुके हैं। वीडियो पर अभी तक 960087 लाइक्स भी किए गए हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »