विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे वाली Liger फिल्म OTT पर रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर देखें ऑनलाइन

लाइगर की कहानी विजय देवरकोंडा के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें उन्हें एक चाय बेचने वाला दिखाया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 19:41 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए दी जानकारी
  • Disney+ Hotstar पर 22 सितंबर से फिल्म हो रही ऑनलाइन स्ट्रीम
  • जल्द ही फिल्म को टीवी पर भी किया जाएगा रिलीज

Liger फिल्म सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज की गई थी।

Liger फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडी साबित हुई और सिनेमाघर इस मूवी के दर्शकों के लिए तरसते ही रह गए। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स से सजी ये फिल्म अब OTT पर रिलीज हो चुकी है। अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो अब आप अपने मोबाइल डिवासेज पर घर बैठे ही फिल्म को देख सकते हैं। 

लाइगर फिल्म के OTT राइट्स Disney+ Hotstar ने खरीद लिए हैं और अब फिल्म को प्लेटफॉर्म पर रिलीज भी कर दिया गया है। Disney+ Hotstar ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। प्लेटफॉर्म की ओर से एक पोस्ट में Liger का पोस्टर शेयर किया गया और इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग की पुष्टि की गई। फिल्म सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज की गई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत थोड़ी कमाई की और बीतते दिनों के साथ फिल्म फ्लॉप हो गई। 22 सितंबर से फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम की जा रही है। अभी फिल्म का हिंदी वर्जन स्ट्रीम नहीं किया जा रहा है। 

Advertisement
लाइगर की कहानी विजय देवरकोंडा के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें उन्हें एक चाय बेचने वाला दिखाया गया है। उनका सपना एमएमए चैंपियन बनने का है। उसी के लिए वह फिल्म में संघर्ष करता है। फिल्म में अनन्या पांडे उनकी प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं। अन्य महत्वपूर्ण किरादारों में रोनित रॉय हैं, जो विजय के मेंटर की भूमिका में हैं। इसके अलावा, उनकी मां का किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया है। पुरी जगन्नाथ ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसका मासिक प्लान 49 रुपये से शुरू है। सालभर के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन 499 रुपये के प्लान में मिल जाता है। अगर आप फिल्म को डाउनलोड करना चाहते हैं, तब भी आपको इसके सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। अगर आप फिल्म के टीवी पर आने का इंतजार कर रहे हैं तो इसमें कुछ समय लग सकता है। टीवी पर फिल्म को स्टार गोल्ड और स्टार गोल्ड 2 चैनल पर रिलीज किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.