Latest OTT Release March 2024: 'मैरी क्रिसमस', 'महारानी सीजन-3', 'डैमसेल' जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, यहां देखें

सुपरसेक्स एक एडल्ट सीरीज है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं
  • Merry Christmas ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है
  • महारानी सीजन 3 हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म है

इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें इमरान हाशमी की शो-टाइम भी शामिल है

OTT ने मनोरंजन का अंदाज बदल दिया है। अब मनोरंजन की दुनिया मोबाइल में समा गई है। साथ ही अब सिनेमाघर और टीवी चैनल पर यूजर्स निर्भर नहीं हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस मोर्चे में कहीं आगे आ चुके हैं। जहां पर यूजर अपनी मन-मर्जी का कंटेंट सहूलियत के साथ देख सकता है। मार्च में अगर आप मनोरंजन के लिए ओटीटी पर कुछ ढूंढ रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें सुपरसेक्स, मैरी क्रिसमस, महारानी सीजन-3 जैसे नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Supersex
Advertisement
सुपरसेक्स एक एडल्ट सीरीज है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है जिसमें रोक्को सिफ्रेदी की जिंदगी की कहानी को बताया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे रोक्को एक आम जिंदगी से निकल कर पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और पोर्न की दुनिया के महानायक बनते हैं। इसमें ऐलेसैंद्रो बोर्गी, जैस्मीन ट्रिनका, एड्रिआनो जिनीनी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म को फ़्रेंचेस्का मनिएरी ने बनाया है। यह फिल्म Netflix पर ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है। 

Merry Christmas
Katrina Kaif और Vijay Sethupathi स्टारर Merry Christmas ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपत्ति पहली बार एकसाथ दिखाई दिए थे। श्रीराम राघवन ने फिल्म को निर्देशित किया है। यह 8 मार्च से ओटीटी पर देखी जा सकती है। फिल्म Netflix रिलीज है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब यह ओटीटी पर देखी जा सकती है। 
Advertisement

Damsel
डैमसेल एक हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। जिसमें एक राजकुमारी की शादी ऐसे राजकुमार से कर दी जाती है जिसका परिवार किसी राज को छिपा रहा है। राजकुमारी को ऐसी जगह फंसा दिया जाता है जहां उसकी जान पर बन आती है। लेकिन लड़की बहादुरी से लड़ती है। फिल्म को Netflix पर देखा जा सकता है। 
Advertisement

Maharani Season 3
महारानी सीजन 3 हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म है जो ओटीटी पर रिलीज हुई है। हुमा का किरदार ऐसा है कि वह पति के कत्ल के इलजाम में जेल की सलाखों के पीछे चली जाती है। उसके बाद उसका संघर्ष शुरू होता है जब वह खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश में लग जाती है। इसी सीरीज को 7 मार्च को रिलीज किया गया है। इसे Sony Liv पर देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  2. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  3. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  6. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  7. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  8. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  9. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.