Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं 50 हजार टिकट

10 अप्रैल को, फ‍िल्‍म के ऑफ‍िशियल ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद टिकटों की एडवांस बुकिंग कथित तौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 21:43 IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है

सलमान खान (Salman Khan) एक लंबे अरसे बाद बड़े पर्दे पर 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के साथ हीरो के रूप में दस्तक दे रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर, 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। जाहिर है जैसी सलमान खान की फैन फॉलोइंग है, उस हिसाब से कमाई के मामले में यह अपकमिंग फिल्म भी धमाल कर सकती है। अच्छी कमाई का एक इशारा फिल्म की एडवांस बुकिंग से भी मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म ने पहले दिन के लिए 50 हजार टिकट की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।

Sacnik की रिपोर्ट दावा करती है कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के पहले दिन ks nfS बुकिंग का कलेक्शन 0 से 1 करोड़ के बीच है, जिसमें कुल बुक किए गए टिकट की संख्या 0 से 50 हजार के बीच है। इस डेटा में कथित तौर पर ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं है। बता दें कि भारत में सोमवार, 17 अप्रैल को चुनिंदा सिंगल स्क्रीन्स पर बुकिंग शुरू हुई थी और आज, मंगलवार को PVR सहित लगभग सभी बड़े मल्टीप्लेक्स चेन्स पर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Advertisement

10 अप्रैल को, फ‍िल्‍म के ऑफ‍िशियल ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद टिकटों की एडवांस बुकिंग कथित तौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपीय देशों में तो ट्रेलर लॉन्‍च से पहले ही टिकटों की सेल शुरू हो गई थी।

Salman Khan Films ने अपने ऑफ‍िशियल YouTube चैनल पर 10 अप्रैल को Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। करीब आठ दिनों में इस ट्रेलर को 4.2 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।
Advertisement

फ‍िल्‍म के निर्देशक हैं फहद सामजी। मुख्‍य भूमिका में भाईजान यानी सलमान नजर आएंगे। उनके अलावा, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर इस फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की हीरोइन की जिंदगी में एक विलेन (जगपति बाबू) है और अपनी हीरोइन और उसके परिवार को बचाने की जिम्मेदारी सलमान खान के कंधे पर आ जाती है।
Advertisement


ईद पर सलमान खान की फ‍िल्‍में कई वर्षों से रिलीज होती आई हैं, जिन्‍होंने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई की है। कोरोना के कारण हाल के कुछ वर्षों में यह क्रम टूटा जरूर है, लेकिन ईद पर आई उनकी पिछली हिट्स शानदार रही हैं। इनमें शामिल हैं- 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान'। इंडस्‍ट्री को सलमान की अपकमिंग फ‍िल्‍म से भी काफी उम्‍मीदें हैं। तस्‍वीरें, @BeingSalmanKhan से।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  3. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  7. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  8. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  9. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.