ब्रह्मास्त्र-2 में KGF स्टार यश निभाएंगे 'देव' का किरदार!

कहा जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग 2025 में रिलीज होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • KGF स्टार यश से संपर्क किए जाने की बात पर करण जौहर का रिएक्शन
  • करण जौहर ने अफवाह बताई खबर
  • ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अभी नहीं फाइनल हो पाया है कोई नाम

रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र सितंबर में हुई थी रिलीज

सितंबर में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट् की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी सफलता भी मिली और तभी से ही इसके दूसरे भाग यानि ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के लिए कयास लगने शुरू हो गए। एक बार फिर से ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। चर्चा का विषय साउथ के मशहूर अभिनेता यश से जुड़ा है। बॉलीवुड के गलियारों में एक खबर फैली कि ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के लिए मेकर्स ने केजीएफ के अभिनेता यश को अप्रोच किया है। जिसके बाद ब्रह्मास्त्र 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई। 

KGF स्टार यश को अप्रोच किए जाने की बात पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे। लेकिन करण जौहर ने इस बारे में एक बयान देकर सारी अफवाहों को बंद कर दिया है। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अभी किसी भी स्टार को अप्रोच नहीं किया गया है। उन्होंने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा कि ये सब बातें केवल अफवाहें हैं, उन्होंने यश से इस तरह का कोई संपर्क नहीं किया है। ब्रह्मास्त्र की बड़ी सफलता के बाद दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। 
इससे पहले ब्रह्मास्त्र 2 के लिए ऋतिक रोशन का नाम भी उछला था लेकिन बाद में वह भी केवल एक अफवाह ही साबित हुई। ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 में देव का किरदार सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है। इसी किरदार के लिए साउथ के स्टार यश को अप्रोच किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन करण जौहर ने इन बातों को सिरे से नकार दिया। इतना ही नहीं, एक और मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात की पड़ताल की गई है कि यश का ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अप्रोच किया जाना एक अफवाह मात्र है। यह रिपोर्ट अमर उजाला की ओर से सामने आई है जिसमें दावा किया गया है इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। 

बह्मास्त्र पार्ट - 2 'देव' में जहां तक ऋतिक रोशन के काम करने का सवाल है, तो इस वक्त वह खुद क्रिश पार्ट-4 के लिए बिजी हैं। ऐसे में ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भी अपना समय देना उनके लिए आसान नहीं होगा, इसलिए ऋतिक वाली बात भी यहां पर फिट नहीं बैठती है। खैर, अभी ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के रिलीज में लगभग दो या ढाई साल का समय लग सकता है, कहा जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग 2025 में रिलीज होगा। अभी तक फिल्म पर काम शुरू होने की भी पुष्टि नहीं हो सकी है, इसलिए पार्ट 2 में देव का किरदार कौन निभाएगा, इसका पता करने के लिए इंतजार ही किया जा सकता है। फिलहाल ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  2. Moto G37 Power vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Lenovo का नया टैबलेट 32GB रैम, Intel Core 9 सीरीज चिप के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. X पर ब्लॉक हुई Cockroach Janata Party, कुछ घंटों बाद बना नया अकाउंट
  5. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर ब्लॉक हुई Cockroach Janata Party, कुछ घंटों बाद बना नया अकाउंट
  2. Lenovo का नया टैबलेट 32GB रैम, Intel Core 9 सीरीज चिप के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
  4. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  5. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  6. WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
  7. SpaceX की एक और छलांग! अंतरिक्ष में पहुंचाए 24 नए Starlink सैटेलाइट
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9s लॉन्च, जानें क्या है खासियतें
  9. WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.