Kaun Banega Crorepati : 14 साल के मयंक ने जीते 1 करोड़ रुपये, जानें क्‍या था वह सवाल

Kaun Banega Crorepati : मयंक ने अमिताभ बच्‍चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 21:09 IST
ख़ास बातें
  • 14 साल के बच्‍चे ने केबीसी में जीते 1 करोड़ रुपये
  • 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब भी बिना झिझके दे दिया
  • हरियाणा के रहने वाले हैं 14 साल के मयंक

हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब मयंक ने नहीं दिया और शो को छोड़ने का फैसला किया।

Kaun Banega Crorepati : टेलीविजन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' में 14 साल के एक लड़के ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मयंक ने केबीसी में सबसे कम उम्र का प्रतियो‍गी बनकर इतिहास रचा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मयंक ने अमिताभ बच्‍चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर दर्शकों को हैरान कर दिया। बिना कोई शिकन वह सवालों के जवाब देते चले गए। हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब मयंक ने नहीं दिया और शो को छोड़ने का फैसला किया। 

रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्‍ट किया है। यह एक प्रोमो है, जिसमें  आत्मविश्वास से भरे हुए मयंक को मेगा पुरस्कार जीतते हुए दिखाया गया है। वीडियो में मयंक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि केवल एक चीज जो मायने रखती है वह आपका ज्ञान है। 

मयंक ने ना सिर्फ 1 कराेड़ रुपये जीते, बल्कि केबीसी के गेम को अलग अंदाज में खेला। उन्‍होंने बिना किसी लाइफलाइन का उपयोग किए हुए 3.2 लाख रुपये जीते। 12.5 लाख रुपये के सवाल के लिए मयंक ने अपनी पहली लाइफलाइन यूज की। 

उन्‍होंने बिना किसी टेंशन के धड़ाधड़ सवालों के जवाब दिए। 14 सवालों के बाद मयंक से एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया। सवाल था कि किस यूरोपीय मानचित्रकार को वो मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है, जिसमें नए खोजे गए महादीप को ‘अमेरिका' नाम दिया गया था? उनके चार विकल्‍प थे- अब्राहम ऑर्टेलियस, गेराडस मर्केटर, जियोवानी बतिस्ता एग्नीज़, और मार्टिन वाल्डसीमुलर। मयंक ने सही जवाब देते हुए मार्टिन वाल्डसीमुलर को लॉक कर दिया।  
Advertisement
 

हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल पर मयंक ने शो को छोड़ने का फैसला किया। सवाल था- सूबेदार निक्कम और हवलदार गजेन्द्र सिंह को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किस शहर तक आपूर्ति पहुंचाने के लिए रूस द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द रेड स्टार' प्रदान किया गया था? मयंक ने इसका जवाब नहीं दिया और 1 करोड़ की रकम अपने नाम की। मयंक की उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री ने भी बधाई दी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.