'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' फिल्म में होंगे विकी कौशल! करण जौहर ने वीडियो में दिया हिंट

वीडियो में विकी और करण के बीच एक मजाकिया बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 12:55 IST
ख़ास बातें
  • विकी कौशल और करण जौहर की बातचीत का एक वीडियो हॉटस्टार पर दिखाया गया है।
  • वीडियो में करण जौहर विकी कौशल को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' कर रहे ऑफर।
  • गोविंदा नाम मेरा फिल्म जल्द होगी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज।

करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में विकी कौशल के होने की उठ रही बात

विकी कौशल अपने आने वाली फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा जिसके लिए मेकर्स ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार को चुना है। इस फिल्म का प्रोमोशन भी प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन करण जौहर ने विकी कौशल के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में करण विकी कौशल से गोविंदा नाम मेरा के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन वीडियो के अंत में करण जौहर ने विकी के साथ उनकी फ्रेंचाइजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर के तीसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दे दी है। 

'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन उससे पहले विकी कौशल और करण जौहर की बातचीत का एक वीडियो हॉटस्टार पर दिखाया गया है। इस वीडियो में विकी और करण के बीच एक मजाकिया बातचीत चल रही है। लेकिन वीडियो के अंत में करण जौहर विकी कौशल को उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' ऑफर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगने लगे हैं कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में विकी कौशल नजर आ सकते हैं। आप भी देखें वीडियो- 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही थी। उसके बाद इसका दूसरा पार्ट 2019 में आया था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को लिया गया था। यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वैसे देखा जाए तो पहले दो पार्ट्स में करण जौहर ने न्यू कमर एक्टर्स को लॉन्च किया है। ऐसे में तीसरे पार्ट में विकी कौशल का होना कितना सही साबित होता है, यह देखना होगा। 

विकी कौशल की आखिरी हिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में आई थी। उसके बाद विकी करण जौहर की फिल्म भूत में ये दिखाई दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। उसके बाद इनकी सरदार उधम सिंह आई, जो कि कोई कमाल नहीं कर पाई। अब गोविंदा नाम मेरा विकी की ओटीटी रिलीज है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है। 

विकी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो गोविंदा नाम मेरा के अलावा फिल्म 'सैम बहादुर' में भी नजर आएंगे। सैम बहादुर एक बायोपिक प्रोजेक्ट है जो मेघना गुलजार बना रही हैं। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। इसमें विकी कौशल के साथ फातिमा सना शेख भी लीड रोल में होंगीं। फिल्म को जोधपुर में शूट किया जा रहा है। इसके अलावा विकी कौशल लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म में भी काम कर रहे हैं जिसमें उनकी को-स्टार सारा अली खान बनी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  2. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  3. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  6. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  2. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  5. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  6. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  7. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  8. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  9. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  10. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.