'कांतारा' फिल्म पहुंची 200 करोड़ के पार! अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया तक बज रहा डंका, क्या आपने देखी ये मूवी?

कांतारा फिल्म को जनता का ही नहीं, सिलेब्रिटीज का भी खूब प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 11:37 IST
ख़ास बातें
  • भारत में फिल्म 180 करोड़ के आंकड़े को कुछ दिन पहले ही पार कर चुकी है।
  • फिल्म की धूम भारत ही नहीं विदेशी धरती पर जमकर जारी है।
  • kGF-2 के बाद अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म बनी कांतारा।

कांतारा भारतीय संस्कृति की विदेशों में भी मचा रही धूम

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांतारा कमाई के मामले में कमाल करती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना भी नहीं हुआ है और इसने भारत समेत विदेशी धरती पर भी अपना लोहा मनवा दिया है। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कांतारा का डंका बज रहा है। यह उन चुनिंदा फिल्मों में से है जो 16 करोड़ के मामूली बजट के साथ भी 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। अपनी लागत से यह 12 गुना ज्यादा अब तक कमा भी चुकी है। फिल्म न केवल अच्छा बिजनेस कर रही है बल्कि भारतीय संस्कृति की गहरी छाप भी दर्शकों के मन पर छोड़ रही है। 

कांतारा फिल्म 30 सितंबर 2022 को भारत में सिनेमाघरों में पहुंची थी। साउथ में रिलीज हुई इस फिल्म के चर्चे उत्तर भारत तक पहुंचने लगे। फिल्म ने जल्द ही 100 करोड़ का आंक़ड़ा पार कर लिया। दर्शकों की डिमांड पर फिल्म 14 अक्टूबर को हिंदी में भी रिलीज की गई। फिल्म का जादू हिंदी में भी उतना ही चला। इसकी कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता गया और कुछ ही दिनों में फिल्म ने केवल हिंदी बेल्ट में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अभी भी फिल्म रोजाना 2-3 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
Advertisement

भारत में फिल्म 180 करोड़ के आंकड़े को कुछ दिन पहले ही पार कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। रिलीज के चौथे वीकेंड पर यह 35 करोड़ कमा चुकी है और यह सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म का सामना विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेलवन-I , गॉडफादर और डॉक्टर जी जैसी बड़ी फिल्मों से भी हुआ लेकिन कांतारा का कलेक्शन रुका नहीं।  

फिल्म की धूम भारत ही नहीं विदेशी धरती पर जमकर जारी है। अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया तक में फिल्म धुंआधार बिजनेस कर रही है। भारत के एक कोने से निकली यह लो-बजट फिल्म दुनियाभर में इतनी पसंद की जाएगी, किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। 

Advertisement
वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस को लेकर मिल रहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कांतारा अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन डॉलर ( लगभग 8.24 करोड़ रुपए) कमा चुकी है। केजीएफ-2 के बाद यह अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है। अमेरिका ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म झंडे गाड़ रही है। वहां फिल्म ने 2 लाख डॉलर (लगभग 1.05 करोड़ रुपये)का कारोबार किया है। 
 
 

कांतारा फिल्म को जनता का ही नहीं, सिलेब्रिटीज का भी खूब प्यार मिल रहा है। जो कोई भी फिल्म को देखता है, इसकी तारीफ किए बिना नहीं रुकता है। हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म को ऑस्कर भेजे जाने की बात भी कही थी। वहीं, दर्शक भी लगातार फिल्म को ऑस्कर में भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। कश्मीर फाइल्स जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी कांतारा की तारीफ के पुल बांध चुके हैं। उनके मुंह से एक ही शब्द निकला था- मास्टरपीस। उन्होंने कहा था कि जितना जल्द हो सके इस मूवी को सबको देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक शब्द में फिल्म की तारीफ करनी हो तो मैं कहूंगा- "वाह!" इसके अलावा साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत ने भी फिल्म की खूब तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि इससे बेहतर सिनेमा देखने को नहीं मिल सकता है। इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Advertisement
हिंदु वनवासी संस्कृति से लोगों को परिचय करवाती ये फिल्म अभी लगातार लोगों का दिल जीतती हुई आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में यह कई रिकॉर्ड और बना सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.