कांतारा एक्टर किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंट इस कारण हुआ था सस्पेंड, जानें सही वजह

किशोर कुमार ने इस बात का खंडन करते हुए साफ किया की उनका अकाउंट नियमों को तोड़न की वजह से नहीं बल्कि हैकिंग की वजह से सस्पेंड किया गया।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • कांतारा एक्टर ने बताया किस कारण हुआ उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
  • नियमों को तोड़न की वजह से नहीं बल्कि हैकिंग की वजह से सस्पेंड किया गया है
  • किशोर कुमार ने स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ये क्लिर किया

कांतारा एक्टर किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

कातांरा एक्टर किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। शुरुआत में कहा जा रहा था की एक्टर का अकाउंट माइक्रोब्लॉगिंग साइट के नियमों को तोड़ने के कारण सस्पेंड किया गया है। वहीं किशोर कुमार ने इस बात का खंडन करते हुए साफ किया की उनका अकाउंट रूल्स तोड़न के वजह से नहीं बल्कि हैकिंग की वजह से सस्पेंड किया गया था। एक्टर ने अपनी बात को रखते हुए ट्विटर के साथ अपनी इमेल बातचीत के स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए साफ किया की, हैकिंग के कारण उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बस मेरे ट्विटर अकाउंट के सस्पेंशन के बारे में अनावश्यक गलतफहमियों से बचने के लिए।मेरे किसी पोस्ट के कारण मेरा अकाउंट बंद नहीं किया गया था।' आगे उन्होंने लिखा, ‘मुझे पता चला की ये 20 दिसंबर, 2022 को हैकिंग की वजह से हुआ था। ट्विटर ने जरूरी कार्रवाई का वादा किया है।'

किशोर कुमार ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें ट्विटर टीम से एक संदेश दिखाया गया था। जिसमें ये साफ किया गया था की उन्हें इमेल आईडी बदले की रिक्वेस्ट प्राप्त हुई थी। ट्विटर के मेल में कहा गया, एक बार जब हम आपकी रिक्वेस्ट प्राप्त कर लेंगे तो हम आपके द्वारा शेयर किए गए जानकारी को चेक करेंगे और जितनी जल्दी हो सके जवाब देंगे।

किशोर कुमार को बेव सीरीज शी, द फैमिली मैन सीजन वन के लिए भी जाना जाता है। वह ट्विटर पर @actorkishare के हैंडल से एक्टिव थे। किशोर कुमार कन्नड़ फिल्म कांतारा में भी नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक वन अधिकारी मुरलीधर की भूमिका अदा की थी। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

48 वर्षिय अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 43,000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं फेसबुक पर उनको 66,000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.