Kangana Ranaut Emergency Release date : कंगना की फ‍िल्‍म ‘इमरजेंसी’ इस दिन होगी रिलीज, जानें

Emergency Release date : फ‍िल्‍म को कंगना रनौत ने लिखा है और निर्देशित भी किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 13:05 IST
ख़ास बातें
  • कंगना रनौत की नई फ‍िल्‍म की रिलीज डेट का ऐलान
  • 14 जून को रिलीज होगी फ‍िल्‍म इमरजेंसी
  • फ‍िल्‍म के मेकर्स ने मंगलवार को किया ऐलान

यह फिल्म पहले 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

Photo Credit: @KanganaTeam

Emergency Release date : अयोध्‍या में राम मंदिर (Kangana in Ram temple) दर्शन के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फ‍िल्‍म इमरजेंसी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ‘इमरजेंसी' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ‍िल्‍म के मेकर्स ने मंगलवार को यह ऐलान किया। फ‍िल्‍म को कंगना रनौत ने लिखा है और निर्देशित भी किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में कंगना ने कहा कि इमरजेंसी' मेरी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है और ‘मणिकर्णिका' के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है। हमारी इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आई हैं।

गौरतलब है कि यह फिल्म पहले 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कंगना रनौत के प्रोग्राम्‍स में बदलाव के कारण रिलीज डेट को कैंसल कर दिया गया। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है।
 

इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। फिल्म ‘पिंक' से मशहूर हुए रितेश शाह ने इसकी पटकथा और संवाद लिखे हैं।

कंगना की नई फ‍िल्‍म की रिलीज डेट का ऐलान उनके अयोध्‍या दौरे के एक दिन बाद हुआ है। अभ‍िनेत्री सोमवार को राम मंदिर में हुए कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्‍होंने कहा था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना उनका 'सौभाग्य' है। कंगना ने अपने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की और मंदिर में हो रहे यज्ञ में हिस्सा लिया था। 
Advertisement

कर‍ियर के लिहाज से साल 2023 कंगना के लिए खास नहीं रहा। उनकी फ‍िल्‍म ‘तेजस' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बुरी तरह से फेल हो गई। यह फ‍िल्‍म हाल ही में ओटीटी प्‍लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.