• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • राजनीति में उतरेगी क्‍वीन! कंगना ने कहा सरकार चाहे, तो हर तरह की भागीदारी को तैयार

राजनीति में उतरेगी क्‍वीन! कंगना ने कहा- सरकार चाहे, तो हर तरह की भागीदारी को तैयार

Kangana on politics : कंगना ने कहा कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।

राजनीति में उतरेगी क्‍वीन! कंगना ने कहा- सरकार चाहे, तो हर तरह की भागीदारी को तैयार

Kangana on politics : कंगना ने कहा कि अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं हर प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार रहूंगी।

ख़ास बातें
  • एक न्‍यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं कंगना
  • राजनीति से जुड़े सवालों पर दिए सकारात्‍मक संकेत
  • कहा, हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं
विज्ञापन
बॉलीवुड की ‘क्‍वीन' यानी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) क्‍या राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं। अपने कुछ बयानों से उन्‍होंने इस बारे में इशारा दिया है। कंगना ने शनिवार को कहा कि वह हर तरह से हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं, भले ही उन्हें राजनीति में आने की जरूरत क्यों न पड़े। कंगना ने कहा कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।

पीटीआई के अनुसार, कंगना ने कहा कि अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं हर प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार रहूंगी। अगर हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे सेवा का मौका देते हैं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी। यह मेरा सौभाग्य होगा।

गौरतबल है कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे ठीक पहले कंगना के बयान से उनके राजनीति में आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि इस महीने की शुरुआत में कंगना ने कहा था कि प्रोफेशनल तरीके से राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है। उनका ध्यान अपने फिल्मी करियर पर है।

कंगना एक न्‍यूज चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्‍होंने कई सवालों के जवाब दिए। उनसे ट्विटर के बारे में भी सवाल किया गया। पूछा गया कि एलन मस्‍क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद क्या वह निकट भविष्य में इस प्‍लेटफॉर्म पर वापस आना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि ‘मैं एक साल ट्विटर पर रही और वह मुझे बर्दाश्त नहीं कर सका… मैंने मई में इंस्टाग्राम पर एक साल पूरा कर लिया है और मुझे पहले ही तीन चेतावनियां मिल चुकी हैं। अब मेरी टीम इंस्‍टाग्राम संभाल रही है और सब ठीक है। अब किसी को कोई परेशानी नहीं है।' गौरतलब है कि अपनी पॉलिसी का हवाला देते हुए ट्विटर ने कंगना के अकाउंट को बंद कर दिया था। 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस साल आई कंगना की फ‍िल्‍म धाकड़ बहुत कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी आने वाली फ‍िल्‍मों में तेजस, टिकू वेड्स शेरू और इमरजेंसी प्रमुख हैं। कंगना को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने कई नेशनल फ‍िल्‍म अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »