JioCinema ने IPL में बनाया व्युअरशिप का रिकॉर्ड, RCB vs CSK मैच में 2.4 करोड़ व्युअर्स

JioCinema इस बार IPL के मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग कर रहा है। इससे भी उसके व्युअर्स की संख्या बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 18:08 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema ने 12 अप्रैल को 2.2 करोड़ व्युअर्स का रिकॉर्ड बनाया था
  • यह टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक खेला जाएगा
  • पिछले वर्ष FIFA वर्ल्ड कप की भी इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग हुई थी

IPL को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया जा रहा है

क्रिकेट के लोकप्रिय टूर्नामेंट्स में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों की स्ट्रीमिंग कर रहे JioCinema ने व्युअरशिप का रिकॉर्ड बनाया है। Chennai Super Kings बनाम Royal Challengers के मैच में व्युअर्स की संख्या 2.4 करोड़ को पार कर गई। यह IPL के मौजूदा सीजन में किसी मैच के लिए सबसे अधिक व्युअरशिप है। JioCinema ने इससे पहले 12 अप्रैल को 2.2 करोड़ व्युअर्स का रिकॉर्ड बनाया था। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने IPL के TV और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स विभिन्न कंपनियों को दिए गए हैं। JioCinema इस बार IPL के मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग कर रहा है। इससे भी उसके व्युअर्स की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा स्ट्रीमिंग की क्वालिटी में भी सुधार किया गया है। IPL को अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया जा रहा है। इसके अलावा कई भाषाओं में कमेंटरी और ग्राफिक्स के साथ ही यूजर्स की ओर से चुने जा सकने वाले कैमरा एंगल भी उपलब्ध हैं। यह टूर्नामेंट लीग चरण में है और इसके आगे बढ़ने के साथ JioCinema पर व्युअर्स की संख्या भी बढ़ सकती है। कंपनी का दावा है कि लाखों नए व्युअर्स प्रति दिन इसके स्ट्रीमिंग ऐप के जरिए IPL से कनेक्ट हो रहे हैं। 

IPL के समाप्त होने के बाद JioCinema सब्सक्रिप्शन लेना शुरू कर सकता है। इसने फिल्मों और वेब सीरीज के बड़े कंटेंट की घोषणा की है। पिछले वर्ष FIFA वर्ल्ड कप की भी इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग हुई थी। हालांकि, IPL के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल करना इसके लिए एक बड़ी सफलता है क्योंकि देश में अन्य स्पोर्ट्स की तुलना में क्रिकेट को अधिक पसंद किया जाता है। यह स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसे कम प्राइस वाले जियो फीचर फोन पर भी देखा जा सकेगा। 

इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम अन्य टीमों के साथ एक बार अपने घरेलू मैदान पर और दूसरी बार बाहर खेलेगी। टॉप चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक खेला जाएगा। इसका फाइनल गुजरात के अहमदाबाद में होगा। लीग चरण में टीमें अपने घरेलू मैदानों के साथ ही गुवाहाटी और धर्मशाला जैसे स्थानों पर भी कुछ मैच खेलेंगी, जो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान के तौर पर रखे गए हैं। लीग मैच 31 मार्च से 21 मई तक प्रत्येक दिन खेले जाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cricket, Tournament, JioCinema, Viewers, Market, Record, Streaming, Movies, IPL, Camera, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.