Jawan Box Office Collection Day 1 : कल रिलीज हो रही शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’, कितने कमाएगी पहले दिन? जानें

Jawan Box Office Collection Day 1 : जवान के भारत में अबतक 7.5 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 18:31 IST
ख़ास बातें
  • 7 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है जवान
  • पहले दिन कर सकती है रिकॉर्ड तोड़ कमाई
  • 7 लाख से ज्‍यादा एडवांस टिकट अब तक बेचे गए

जवान भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पहले दिन हिंदी भाषा में 63 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है।

Photo Credit: @RedChilliesEnt

एक बार फ‍िर से कुर्सी की पेटी बांध लीजिए! पठान (Pathaan) के बाद किंग खान की फ‍िल्‍म जवान (Jawan) कल  दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग से तहलका मचाया हुआ है! दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ने को उत्‍साहित नजर आ रहे हैं, जिससे फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री भी जोश में है। टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म ‘बुक माय शो' के इस दावे ने हलचल मचाई हुई है कि जवान के भारत में अबतक 7.5 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं। ट्रेड एनालिस्‍ट अनुमान लगा रहे हैं कि जवान पहले दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर छप्‍पर फाड़ कमाई कर सकती है।  
 

सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बनेगी जवान? 

रिलीज के पहले दिन सबसे ज्‍यादा कमाई करने का रिकॉर्ड फ‍िलहाल शाहरुख खान की ही फ‍िल्‍म पठान के नाम है। क्‍या जवान इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है? आंकड़े यही अनुमान लगा रहे हैं। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk  की रिपोर्ट में बताया गया है कि जवान भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पहले दिन हिंदी भाषा में 63 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है। तमिल भाषा में इसका कलेक्‍शन 4 करोड़ रुपये हो सकता है और इतनी ही कमाई फ‍िल्‍म का तेलेगु वर्जन कर सकता है। इस तरह से जवान पहले दिन ऑल इंडिया 71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सकती है।  
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि जवान देशभर में साढ़े 4 हजार से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। दर्शकों की जो दीवानगी है उसे देखते हुए सुबह के शोज भी आयोजित किए जा सकते हैं। कई एनालिस्‍ट तो यह अनुमान भी लगा रहे हैं कि फ‍िल्‍म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर जाएगी। गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 
 

नेशनल चेन्‍स में बिके 4 लाख एडवांस टिकट! 

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में बताया है कि जवान ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के तौर पर देश की नेशनल चेन्‍स में करीब 4 लाख टिकट बेच डाले हैं। सटीक आंकड़ा 3 लाख 91 हजार टिकटों का है। यह बुकिंग बुधवार सुबह 10.15 बजे तक हो गई थी। सबसे ज्‍यादा एडवांस टिकट पीवीआर और आईनॉक्‍स में बेचे गए हैं, जिनकी संख्‍या 3 लाख 18 हजार 500 है। 
Advertisement

एनालिस्‍ट मनोबाला विजयबालन ने पोस्‍ट किया है कि जवान ने पहले दिन के लिए 7 लाख एडवांस टिकट बेच दी हैं। भारत के सभी सिनेमाघरों में जवान की कुल कमाई का आंकड़ा 20 करोड़ रुपये को पार कर गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.