IPL 2024 : लखनऊ और दिल्‍ली का आईपीएल मैच थोड़ी देर में, ऐसे देखें LIVE

LSG vs DC IPL 2024 : यह मैच शाम 7.30 बजे से लखनऊ की इकाना स्‍पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 17:21 IST
ख़ास बातें
  • आईपीएल के प्‍ले-ऑफ 21 मई से शुरू होंगे
  • फाइनल 26 मई को खेला जाएगा
  • सभी मैचों को घर बैठे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है
IPL 2024 टूर्नामेंट में आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) की टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से लखनऊ की इकाना स्‍पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। आईपीएल के 74 मैचों में से यह 26वां मैच है। पॉइंट्स टेबल को देखकर बिलकुल नहीं लगता कि दिल्‍ली की टीम में लखनऊ को हराने का दम है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी पॉसिबल है। बहरहाल, लखनऊ की टीम इस आईपीएल में तीसरे पायदान पर है, जबकि दिल्‍ली सबसे नीचे 10वें नंबर पर संघर्ष कर रही है।   

लखनऊ की टीम ने 4 मैच खेले हैं। उसे 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 1 में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्‍ली की टीम अबतक खेले गए 5 मैचों में से सिर्फ 1 जीत पाई है। आज का मैच लखनऊ में हो रहा है जो कप्‍तान केएल राहुल की राह आसान कर सकता है। लोकल सपोर्टरों के दम पर वह दिल्‍ली के कप्‍तान रिषभ पंत पर भारी पड़ सकते हैं।  
Advertisement

आईपीएल के प्‍ले-ऑफ 21 मई से शुरू होंगे। फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। सभी मैचों को घर बैठे आप अपने टीवी पर लाइव देख सकते हैं। आईपीएल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 
 

LSG vs DC Live मैच कब होगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (LSG vs DC) का मैच आज 12 अप्रैल शुक्रवार को खेला जाएगा।  
Advertisement
 
 

LSG vs DC Live मैच कहां खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (LSG vs DC) के बीच मैच लखनऊ की इकाना स्‍पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा।  
Advertisement
 
 

LSG vs DC Live मैच कितने बजे शुरू होगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (LSG vs DC) मैच आज शाम 7.30 PM से शुरू होगा।   
 

LSG vs DC Live मैच को कैसे देखें लाइव?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (LSG vs DC) मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।
Advertisement
 
 

LSG vs DC Live मैच कैसे देखें फ्री?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स (LSG vs DC) मैच को आप ऑनलाइन बिना किसी चार्ज के भी देख सकते हैं। आज का मैच Jio Cinema ऐप पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.