India-Pak Tension: OTT प्लेटफॉर्म्स को सरकार की सख्त हिदायत! इस तरह का कंटेंट तुरंत हटाने को कहा

सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला कंटेंट की क्वालिटी या क्रिएटिव फ्रीडम से जुड़ा नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा मामला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2025 16:45 IST
ख़ास बातें
  • सरकार का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह कदम जरूरी हो गया था
  • इसमें पाकिस्तानी एलीमेंट्स की भूमिका की आशंका जताई जा रही है
  • जो प्लेटफॉर्म इस गाइडलाइन को फॉलो नहीं करेगा, उस पर कार्रवाई हो सकती है
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब डिजिटल स्क्रीन तक पहुंच गया है। सरकार ने सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को एक सख्त एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में बना कोई भी कंटेंट, चाहे वो वेब सीरीज हो, फिल्म हो या गाना, तुरंत हटाना होगा। नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि इस वक्त किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी (Via NDTV) में कहा गया है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह कदम ज़रूरी हो गया था। इसमें पाकिस्तानी एलीमेंट्स की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते सरकार ने तय किया है कि अब देश के अंदर उन कंटेंट्स की एंट्री पर रोक लगेगी जो दुश्मन देश में प्रोड्यूस हुए हैं।
Advertisement

सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला कंटेंट की क्वालिटी या क्रिएटिव फ्रीडम से जुड़ा नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा मामला है। जो भी प्लेटफॉर्म इस गाइडलाइन को फॉलो नहीं करेगा, उस पर IT नियम 2021 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

OTT प्लेटफॉर्म्स को यह भी कहा गया है कि वो सुनिश्चित करें कि उनके यहां ऐसा कोई भी वीडियो, गाना, पॉडकास्ट या इंटरव्यू न चले जो भारत की एकता, अखंडता या संप्रभुता को खतरे में डालता हो, भले ही वो फ्री में दिखाया जा रहा हो या किसी सब्सक्रिप्शन के तहत।
Advertisement

इस एडवाइजरी के बाद अब Netflix, Amazon Prime, JioCinema और अन्य बड़े प्लेटफॉर्म्स के लिए जरूरी हो गया है कि वो अपने लाइब्रेरी में मौजूद कंटेंट की दोबारा छानबीन करें। साथ ही यह भी पक्का करें कि गलती से भी कोई ऐसा कंटेंट यूज़र्स के सामने न आ जाए जो मौजूदा हालात को जहा भी इंफ्लूएंस करे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.