IND vs SA T20 World Cup: भारत-साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप मैच आज ऐसे देखें लाइव

आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से भी देख सकते हैं। आप इस मैच का लाइव स्ट्रीम Disney Plus Hotstar पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2022 14:31 IST
ख़ास बातें
  • आज का टी20 मैच पर्थ में खेला जाएगा।
  • टॉस 4 बजे किया जाएगा।
  • यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच आज शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होने जा रहा है। भारत इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की तैयारी के साथ उतरेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इसी कोशिश में अपनी रणनीति के साथ उतरेगी। मुकाबला पर्थ में खेला जाना है। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि जीतने वाली टीम ग्रुप 2 टेबल में सबसे टॉप पर पहुंच जाएगी। भारत ने हाल ही में पाकिस्तान और नीदरलैंड पर जीत दर्ज की थी। टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। 

साउथ अफ्रीका की टीम भी कम जोश में नहीं है क्योंकि टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को हराया है। टीम ने मैच 104 रनों से जीता था। इसलिए टीम कॉन्फिडेंट होगी। ऐसे में मुकाबला जोरदार होगा। इसलिए टीम इंडिया को ओवरकॉन्फिडेंस नहीं बल्कि बहुत संभलकर खेलना होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस रोचक मुकाबले को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल और लैपटॉप आदि पर भी देख सकते हैं। मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां खेला जाएगा और आप इसे कैसे देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

Advertisement
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज का टी20 मैच पर्थ में खेला जाएगा। मैच 4.30 बजे से शुरू होगा। टॉस 4 बजे किया जाएगा। यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप मैच को कैसे देखें लाइव?

IND vs SA T20 World Cup का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से भी देख सकते हैं। आप इस मैच का लाइव स्ट्रीम Disney Plus Hotstar पर भी देख सकते हैं। यहां पर आपको डिज्नी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। 
 

भारत-साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप मैच को फ्री में कैसे देखें?

अगर आपके पास जियो नेटवर्क है तो My Jio App पर भी इस मैच को देखा जा सकता है। ऐप में लाइव टीवी चैनल पर जाकर स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर आप इसे देख सकते हैं। इसी तरह Airtel के कस्टमर्स Airtel Xtream App पर जाकर लाइव टीवी चैनल के माध्यम से स्टार स्पोर्ट्स पर मैच का मजा ले सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IND vs SA, IND vs SA t2o, IND vs SA t2o how to watch live

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.