IND vs ENG T20 का सेमीफाइनल आज : 35 साल बाद वर्ल्डकप सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड आमने-सामने! ऐसे देखें लाइव मैच

1987 के बाद दोनों टीमें किसी वर्ल्डकप के समीफाइनल में फिर से आमने सामने हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • 1987 के बाद दोनों टीमें किसी वर्ल्डकप के समीफाइनल में फिर से आमने सामने
  • भारत और इंग्लैंड की टीम 22 मैच खेल चुकी हैं जिनमें भारत ने 12 मैच जीते
  • भारत का आखिरी टी20 फाइनल 2014 में श्रीलंका की टीम के साथ हुआ था।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच एडिलेड के ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा।

ICC T20 World Cup 2022 में आज सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला है जो भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहा है। सेमीफाइनल का पहला मैच पाकिस्तानी टीम कल जीत चुकी है। न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। इससे पहले 2009 में पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंची थी। भारत की बात करें तो 2014 में टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी। आज इंग्लैंड को हराकर टीम फिर से इतिहास दोहराने की कोशिश के साथ मैदान में उतरेगी। 

भारत का आखिरी टी20 फाइनल 2014 में श्रीलंका की टीम के साथ हुआ था। श्रीलंका ने भारत को मात दे दी थी। आज के मैच की बात करें तो आज यह भिड़ंत एडिलेड में होने वाली है जहां पर इंडियन टीम ने 2 टी20 मैच खेले हैं। दोनों ही मैच जीतने में टीम कामयाब रही है। उस लिहाज से आज भारतीय टीम जीत सकती है। जहां तक इंग्लैंड के साथ टी20 इतिहास की बात है, भारत और इंग्लैंड की टीम 22 मैच खेल चुकी हैं जिनमें भारत ने 12 मैच जीते और इंग्लैंड ने 10 मैच। 

कहने को तो भारत का पलड़ा थोड़ा भारी कहा जा सकता है लेकिन मुकाबला लगभग टक्कर का है। आज का मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1987 के बाद दोनों टीमें किसी वर्ल्डकप के समीफाइनल में फिर से आमने सामने हैं। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों के बीच ये पहला मैच होने जा रहा है। ऐसे में आज कुछ इतिहास भी लिखे जाने की उम्मीद है। आप इस रोमांचक मैच को घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल और लैपटॉप आदि पर देख सकते हैं। 

भारत की संभावित प्लेइंग 11: 
Advertisement
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: 
Advertisement
एलेक्स हेल्स, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, फिल सॉल्ट, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड/डेविड विली/क्रिस जॉर्डन। 
 

IND vs ENG ICC T20 World Cup कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानि 10 नवंबर 2022 को खेला जाएगा। यह मैच आस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जाएगा।
 

IND vs ENG ICC T20 World Cup कितने बजे होगा शुरू?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सेमीफाइनल 1.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1 बजे किया जाएगा। 
Advertisement
 

IND vs ENG ICC T20 World Cup 2022 कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से इसे देखना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar ऐप पर इसे देखा जा सकता है। इसका एक साल का सब्सक्रिप्शन 899 रुपये मं आता है। वहीं, 4K वीडियो क्वालिटी के लिए इसका चार्ज 1499 रुपये प्रति वर्ष है। मोबाइल यूजर्स के लिए ऐप 499 रुपये का खास सब्सक्रिप्शन पैक देता है। इसमें आप 1080p वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। 


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.