Grammy Awards 2024 : म्‍यूजिक का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिला भारतीय कलाकारों को, वायरल हुई स्‍पीच, PM मोदी ने दी बधाई

Grammy Awards 2024 : ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ऐलान किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 15:07 IST
ख़ास बातें
  • फ्यूजन म्‍यूजिक ग्रुप ‘शक्ति’ को मिला अवॉर्ड
  • ‘दिस मूमेंट’ के लिए बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक एल्‍बम कैटि‍गरी में अवॉर्ड
  • पीएम मोदी ने भी दी बधाई

अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने 2024 को ग्रैमी में भारत का वर्ष बताया।

Photo Credit: AFP

Grammy Awards 2024 : जाने-माने तबला वादक जाकिर हुसैन और सिंगर शंकर महादेवन के फ्यूजन म्‍यूजिक ग्रुप ‘शक्ति' (Shakti) ने ‘दिस मूमेंट' (this moment) के लिए बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक एल्‍बम की कैटिगरी में साल 2024 का ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा म्‍यूजिक अवॉर्ड कहा जाता है। Shakti ग्रुप के फाउंडर मेंबर्स में गिटार वादक जॉन मैकलॉघलिन के अलावा जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वायलिन बजाने वाले गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वागणेश विनायकराम शामिल हैं। अवॉर्ड जीतने के बाद शंकर महादेवन ने जो स्‍पीच दी, वह सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पुरस्‍कार जीतने पर PM मोदी ने भी बधाई दी है। 

ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' पर यह ऐलान किया। 
Advertisement
पोस्ट में कहा गया, बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक एल्‍बम विजेता ‘दिस मूमेंट' शक्ति को बधाई।

शंकर महादेवन, राजगोपालन और सेल्वागणेश पुरस्कार लेने के लिए मंच पहुंचे थे। जाकिर हुसैन भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर शंकर महादेवन की स्‍पीच अब वायरल हो रही है। उन्‍होंने कहा, जॉन मैकलॉघलिन इवेंट में नहीं हैं। हमें उनकी याद आती है जॉन जी। उन्‍होंने कहा, 'धन्यवाद... भगवान, परिवार, दोस्तो और भारत। हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। मैं इस अवॉर्ड को अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहूंगा जिनके लिए मेरे संगीत का हर स्वर समर्पित है।
Advertisement

अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने 2024 को ग्रैमी में भारत का वर्ष बताया। उन्होंने कहा, ‘‘वाह...यह ग्रैमी पूरी तरह से भारत का वर्ष है। वाह..राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन, सेल्वागणेश विनायकराम और उस्ताद जाकिर हुसैन...भारत सही में चमकता सितारा है!! रोमांचक!! एक ही साल में पांच भारतीयों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं।''

केज ने एक अलग पोस्ट में कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने एक ही रात में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। राकेश चौरसिया ने दो पुरस्कार जीते हैं। यह ग्रैमी में भारत के लिए बड़ा साल है...और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह देखने का अवसर मिला।'' 
Advertisement

ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन रविवार रात को लॉस एंजिलिस में किया गया।
Advertisement
 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन समेत पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि संगीत के प्रति आपकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीता है। भारत को गर्व है। ये उपलब्धियां आपके द्वारा की जाने वाली कड़ी मेहनत का प्रमाण है। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.