Gadar 2 & OMG 2 Collection : गदर-2 का ‘कहर’, 300 करोड़ पहुंचने वाला है कलेक्‍शन! क्‍या है OMG 2 का हाल? जानें

Gadar 2 & OMG 2 Collection : समीक्षकों द्वारा सराहे जाने के बावजूद अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गदर-2 से मुकाबले में बहुत पीछे है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 16:15 IST
ख़ास बातें
  • गदर-2 की भारत में कमाई 300 करोड़ के करीब पहुंची
  • ओएमजी-2 भी 100 करोड़ कमाने के करीब
  • दोनों फ‍िल्‍में इस वीकेंड भी कर सकती है अच्‍छा प्रदर्शन

एक्‍सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि इस वीकेंड ओएमजी-2 अच्‍छा कारोबार दर्ज कर सकती है।

Gadar 2 Collection Day 6 : सनी देओल और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म गदर-2 (Gadar 2) भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार कारोबार कर रही है। महज 6 दिनों में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन भारत में 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। डबल डिजिट में कमाई कर रही फ‍िल्‍म अब 300 करोड़ रुपये कमाने की तरफ बढ़ रही है। वहीं, अक्षय कुमार स्‍टारर ओएमजी-2 (OMG-2) की कमाई 80 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। समीक्षकों द्वारा सराहे जाने के बावजूद यह फ‍िल्‍म गदर-2 से मुकाबले में बहुत पीछे है।  
 

Gadar 2 ने अबतक कितने कमा लिए? 

Gadar 2 जिस तेजी से कमाई कर रही है, उसने हर किसी को चौंकाया हुआ है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फ‍िल्‍म ने 40.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले वीकेंड फ‍िल्‍म ने 100 करोड़ रुपये के करीब कलेक्‍शन जुटाया था। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया है कि इस फ‍िल्‍म ने महज 6 दिनों में भारत में 261.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये आंकड़े अनुमानित हैं और गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 
 
 

आज कितनी कमाई कर सकती है फ‍िल्‍म  

रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को गदर-2 भारत में 23 करोड़ रुपये कमा सकती है। ऐसा हुआ तो फ‍िल्‍म की कमाई 284.35 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी और जल्‍द यह फ‍िल्‍म 300 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर सकती है। 
 

OMG 2 Collection Day 5 

गदर-2 के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे कलाकारों से सजी फ‍िल्‍म ओएमजी-2 भी अच्‍छा कारोबार कर रही है। लेकिन इसकी कमाई गदर-2 से काफी पीछे है। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि फ‍िल्‍म अबतक 79.47 करोड़ रुपये भारत में कमा पाई है। फ‍िल्‍म को अच्‍छे रिव्‍यूज मिले हैं, लेकिन आंकड़ों में वह कन्‍वर्ट नहीं हुए हैं। ओएमजी-2 का बजट भी गदर-2 से ज्‍यादा बताया जाता है। 
Advertisement

एक्‍सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि इस वीकेंड ओएमजी-2 अच्‍छा कारोबार दर्ज कर सकती है और फ‍िल्‍म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.