Gadar 2 & OMG 2 Collection Day 3 : 100 करोड़ कलेक्‍शन से बहुत आगे निकली सनी देओल की फ‍िल्‍म! अक्षय की ओएमजी-2 भी दिखा रही दम

Gadar 2 & OMG 2 Collection Day 3 : गदर-2 की शानदार कमाई सोमवार को भी जारी रहने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 12:09 IST
ख़ास बातें
  • गदर 2 ने अपनी कमाई से गदर मचा दिया है
  • अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी अच्‍छा कारोबार कर रही
  • दर्शक दोनों ही फिल्‍मों को कर रहे पसंद

गदर-2 जैसी फ‍िल्‍म के सामने किसी और फ‍िल्‍म का टिक पाना नामुमकिन बात है, लेकिन ओएमजी 2 को मिली सकारात्‍मक प्रतिक्रिया ने कुछ और लकीर खींची है।

Gadar 2 Collection Day 3 : सनी देओल और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म गदर-2 (Gadar 2) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर ‘गदर' मचाया हुआ है। सारे अनुमानों को धता बताते हुए फ‍िल्‍म ऐसा कलेक्‍शन कर रही है, जिसने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को भी चौंका दिया है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे कलाकारों से सजी फ‍िल्‍म ओएमजी 2 (OMG2) ने भी शुरुआती 3 दिनों में अच्‍छी कमाई की है। गदर-2 के सामने इस फ‍िल्‍म ने डिसेंट कलेक्‍शन हासिल किया है। 
 

Gadar 2 ने अबतक कितने कमाए? 

भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 40.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली गदर-2 ने शनिवार को 43.08 करोड़ रुपये का करोबार किया। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया है कि सनी देओल की फ‍िल्‍म ने रविवार को 51.7 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फ‍िल्‍म का कुल कलेक्‍शन भारत में 3 दिनों में 134.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 
 

आज भी तगड़ी कमाई का अनुमान 

Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि गदर-2 की शानदार कमाई सोमवार को भी जारी रहने वाली है। वीकडेज के बावजूद यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा फ‍िल्‍मों में शामिल हो सकती है, जिन्‍होंने सोमवार को भी तगड़ी कमाई की। आज यह फ‍िल्‍म 33 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटा सकती है। 
 

OMG 2 Collection Day 3 

गदर-2 जैसी फ‍िल्‍म के सामने किसी और फ‍िल्‍म का टिक पाना नामुमकिन बात है, लेकिन ओएमजी 2 को मिली सकारात्‍मक प्रतिक्रिया ने कुछ और लकीर खींची है। यह फ‍िल्‍म भी अच्‍छी कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म ने 10.26 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि शनिवार को ओएमजी 2 ने 15.3 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाए, जो रविवार को बढ़कर 17.55 करोड़ रुपये हो गए। फ‍िल्‍म ने 3 दिनों में 43.11 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

अच्‍छी बात है कि फ‍िल्‍म सोमवार को भी 11 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, जो इसके ओपनिंग डे से अधिक होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.