Fukrey 3 on OTT : फुकरे-3 हुई ओटीटी पर रिलीज, इस प्‍लेटफॉर्म पर देख पाएंगे, जानें डिटेल

Fukrey 3 on OTT : फुकरे सीरीज के तीसरे भाग को अगर आपने सिनेमाहॉल में जाकर नहीं देखा, तो अब अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 11:21 IST
ख़ास बातें
  • फुकरे-3 ओटीटी पर रिलीज हो गई है
  • एमेजॉन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज
  • सब्‍सक्र‍िप्‍शन रखने वाले यूजर्स देख सकते हैं

'फुकरे 2' के हिट होने के 6 साल बाद 'फुकरे 3' रिलीज हुई थी।

Photo Credit: Prime Video

Fukrey 3 on OTT : साल 2023 की सफल फ‍िल्‍मों में से एक फुकरे 3 (Fukrey 3) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फुकरे सीरीज के तीसरे भाग को अगर आपने सिनेमाहॉल में जाकर नहीं देखा, तो अब अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। 28 सितंबर को रिलीज हुई फ‍िल्‍म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकार हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इस फ‍िल्‍म ने 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई की थी। 

Fukrey 3 को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज किया गया है। अगर आपके पास प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, तो फुकरे-3 को स्‍ट्रीम कर सकते हैं। 279 रुपये चुकाकर इसे प्राइम वीडियो पर रेंट में भी लिया जा सकता है और अल्‍ट्रा एचडी क्‍वॉलिटी में फ‍िल्‍म देखी जा सकती है। 
 

'फुकरे 2' के हिट होने के 6 साल बाद 'फुकरे 3' रिलीज हुई थी। हनी के रूप में पुलकित शर्मा, बिल्‍ला यानी मनजोत सिंह, चूचा के रूप में वरुण शर्मा, पंडित जी यानी पंकज त्रिपाठी और भोली पंजाबन के रूप में रिचा चड्ढा फ‍िल्‍म की बड़ी हाइलाइट्स हैं। पिछली फुकरे में नजर आए अली फजल ‘फुकरे-3' का हिस्‍सा नहीं बन पाए। 
Advertisement

फ‍िल्‍म को मृगदीप सिंह लांबा ने निर्देशित किया है। उन्‍होंने फ‍िल्‍म का दूसरा भाग भी तैयार किया था। करीब 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 128 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्‍शन किया था। युवाओं को यह फ‍िल्‍म विशेष रूप से पसंद आई थी। 

Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि फ‍िल्‍म ने रिलीज के पहले वीक में 66.02 करोड़ रुपये का कारोबार करके इंडस्‍ट्री को चौंका दिया था। अगर इस वीकेंड आप किसी अच्‍छी कॉमिडी फ‍िल्‍म के साथ मनोरंजन करना चाहते हैं, तो फुकरे-3 एक चॉइस हो सकती है। जैसाकि हमने बताया, प्राइम वीडियो के सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  11. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.