Fukrey 3 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब आएगी फ‍िल्‍म

Fukrey 3 : रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म के ऑफ‍िशियल पोस्टर के साथ फुकरे 3 (Fukrey 3) की रिलीज डेट शेयर की हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 18:52 IST
ख़ास बातें
  • मेेकर्स ने फुकरे 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है
  • 2013 में आई फुकरे हिट रही थी
  • उसके बाद फुकरे रिटर्न्‍स को भी लोगों ने काफी पसंद किया था

Fukrey 3 : इसके अलावा, फ‍िल्‍म के कलाकार वरुण शर्मा ने भी ट्वीट कर फ‍िल्‍म रिलीज डेट की जानकारी दी है।

फुकरे (Fukrey) फ‍िल्‍म याद है? साल 2013 में आई करीब 8 करोड़ रुपये बजट वाली उस फ‍िल्‍म ने 49 करोड़ रुपये कमाकर इंडस्‍ट्री को हैरान कर दिया था। पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, अली फजल, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और रिचा चड्ढा जैसे कलाकारों से सजी फ‍िल्‍म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फुकरे की कामयाबी को देखते हुए निर्माताओं ने फुकरे रिटर्न्‍स को तैयार किया। Fukrey Returns भी टिकट खिड़की पर कामयाब साबित हुई। कहा जाता है कि उस फ‍िल्‍म ने 100 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्‍शन किया। फुकरे एक बार फ‍िर से तैयार है। इस बार तीसरे पार्ट के साथ। इस फ‍िल्‍म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है।     

फुकरे के मेकर्स ने मंगलवार को ऐलान किया कि हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे का तीसरा भाग 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म के ऑफ‍िशियल पोस्टर के साथ फुकरे 3 (Fukrey 3) की रिलीज डेट शेयर की हैं। 
 

एक्‍सल एंटरटेनमेंट ने अपने ट्वीट में लिखा, इस बार होगा चमत्कार, सीधे जमनापार से! #Fukrey3 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

इसके अलावा, फ‍िल्‍म के कलाकार वरुण शर्मा ने भी ट्वीट कर फ‍िल्‍म रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्‍होंने लिखा, एक फिल्म जो वास्तव में मेरे लिए खास है। एक फिल्म जिसके साथ मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी। एक कैरेक्‍टर जो मेरे नाम का पर्याय है! "चूचा" आ रहा है वापस तीसरी बार अपने फुकरों की टोली के साथ। मिलते हैं 7 सितंबर 23 से सिनेमा घरों में !!
Advertisement
 

फुकरे फ‍िल्‍म चार दोस्तों हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत सिंह) और जफर (अली फजल) की कहानी है, जो आसानी से पैसा कमाने के लिए साथ आते हैं। फुकरे में लोकल गैंगस्टर भोली पंजाबन के रूप में ऋचा चड्ढा और पंडित जी के रूप में पंकज त्रिपाठी ने भी अपने किरदारों में जान डाल दी थी। फुकरे को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्‍ट किया था। फुकरे रिटर्न्स को निर्देशक भी वो ही थे। फ‍िल्‍म के तीसरे पार्ट को भी मृगदीप लांबा ने ही तैयार किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  3. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  5. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.