Fukrey 3 Box office Collection : 4 दिनों में 43 करोड़ का कलेक्‍शन कर ‘फुकरे 3’ ने मचाया धमाल

Fukrey 3 Box office Collection in India : 'फुकरे 2' के हिट होने के 6 साल बाद 'फुकरे 3' रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2023 14:46 IST
ख़ास बातें
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा प्रदर्शन कर रही फुकरे 3
  • फुकरे 2 के 6 साल बाद रिलीज हुई है फ‍िल्‍म
  • अबतक करीब 44 करोड़ रुपये बटोरे बॉक्‍स ऑफ‍िस पर

फ‍िल्‍म को मृगदीप सिंह लांबा ने निर्देशित किया है। उन्‍होंने फ‍िल्‍म का दूसरा भाग भी तैयार किया था।

Photo Credit: @sidkannan

Fukrey 3 Box office Collection in India : साल 2023 भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को उम्‍मीदों से भर रहा है। एक के बाद एक फ‍िल्‍में आ रही हैं और हिट हो रही हैं। सीक्‍वल्‍स को भी लोग पसंद कर रहे हैं। गदर-2 और ओएमजी-2 की सफलता हम देख चुके हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इन दिनों Fukrey 3 (फुकरे 3) का क्रेज दिखाई दे रहा है। महज 4 दिनों में इस फ‍िल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर करीब 43.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बता रहे हैं कि 28 सितंबर 2023 को रिलीज हुई 'फुकरे 3' ने पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 8.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह एक सॉलिड शुरुआत कही जाएगी। शुक्रवार को फ‍िल्‍म ने 7.81 करोड़ रुपये बटोरे। शनिवार को फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन उछलकर 11.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और रविवार को फ‍िल्‍म ने 15.18 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमा डाले। 

4 दिनों में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 43.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सोमवार को दिन नेशनल हॉलिडे हैं और अनुमान है कि इसका फायदा फुकरे 3 को मिलने वाला है। फ‍िल्‍म आज भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। 

'फुकरे 2' के हिट होने के 6 साल बाद 'फुकरे 3' रिलीज हुई है। हनी यानी पुलकित शर्मा, बिल्‍ला यानी मनजोत सिंह, चूचा यानी वरुण शर्मा, पंडित जी यानी पंकज त्रिपाठी और भोली पंजाबन यानी रिचा चड्ढा फुकरे 3 की बड़ी हाइलाइट्स हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि भोली पंजाब दिल्‍ली के चुनावों में किस्‍मत आजमाने जा रही है और उसे चुनौती देने के लिए चूचा मैदान में उतर जाता है।  
Advertisement

फ‍िल्‍म को मृगदीप सिंह लांबा ने निर्देशित किया है। उन्‍होंने फ‍िल्‍म का दूसरा भाग भी तैयार किया था। फुकरे 3 का बजट करीब 55 करोड़ रुपये बताया जाता है। उस हिसाब से यह अपनी लागत निकालने वाली है और जल्‍द हिट या सुपरहिट की श्रेणी में आ जाएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.