Freddy Teaser: दिन में डेंटिस्ट रात में किलर बन जाते हैं कार्तिक आर्यन, 2 दिसंबर को इस OTT पर आएगी

Freddy फिल्म डॉ. फ्रेडी जिनवाला और कैनाज़ की यात्रा के ऊपर है, जिनका किरदार क्रमश: कार्तिक आर्यन और अलाया एफ ने निभाया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 09:26 IST
ख़ास बातें
  • कार्तिक आर्यन और अलाया एफ स्टारर है Freddy
  • फिल्म डॉ. फ्रेडी जिनवाला और कैनाज़ की यात्रा के ऊपर है
  • रोमांस, धोखा, और एक साधारण आदमी के असाधारण बनने की कहानी है यह फिल्म

Freddy फिल्म 2 दिसंबर को खास Disney+ Hotstar पर रिलीज होने वाली है।

Freddy Teaser: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म Freddy का ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज होने के साथ ही इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म प्यार, शादी, और विश्वासघात और उसके बाद प्रतिशोध पर आधारित है। फिल्म Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी और इसका टीजर भी हॉटस्टार ने ही रिलीज किया है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, शशांक घोष द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन और अलाया एफ (Alaya F) स्टारर यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी।

Freddy फिल्म डॉ. फ्रेडी जिनवाला और कैनाज़ की यात्रा के ऊपर है, जिनका किरदार क्रमश: कार्तिक आर्यन और अलाया एफ ने निभाया है। डॉ. फ्रेडी का एक दर्दनाक अतीत है और वो पेशे से डेन्टिस्ट हैं। निर्देशक शशांक घोष ने इस फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हुए कहा, "रोमांस, धोखा, और एक साधारण आदमी के असाधारण बनने की कहानी ही फ्रेडी की कहानी है। 
Advertisement



वहीं, कार्तिक आर्यन ने किरदार की तैयारियों पर कहा, "फ्रेडी एक जटिल स्क्रिप्ट और किरदार था, इस किरदार की तैयारी शारीरिक और मानसिक रूप से भी की जानी थी। पहली बार मुझे अपने डार्क साइड को एक्सप्लोर करने का मौका मिला।" 
Advertisement

टीजर रिलीज के मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स की निर्माता एकता आर कपूर (Ekta R Kapoor) ने कहा, “यह पहली बार है, जब कार्तिक आर्यन बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। इसने फ्रेडी को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म दिया है, दर्शक पूरी फिल्म में रोलर कोस्टर की सवारी की उम्मीद कर सकते हैं।” जैसा कि हमने बताया, Freddy फिल्म 2 दिसंबर को खास Disney+ Hotstar पर रिलीज होने वाली है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.