Joyland Ban : गजब है पाकिस्तान! जिस फ‍िल्‍म को ऑस्कर में भेजा उसे अपने यहां बैन कर दिया, देखें ट्रेलर

Pakistan Joyland Ban : शिकायतों की संख्‍या को देखते हुए पाकिस्‍तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यह सोचे बगैर फ‍िल्‍म को बैन कर दिया कि उसी ने तो फ‍िल्‍म को रिलीज होने का सर्टिफ‍िकेट दिया है। आइए इस पूरे मामले को जान लेते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 14:28 IST
ख़ास बातें
  • जॉयलैंड 18 नवंबर को पाकिस्‍तान में रिलीज होनी थी
  • उससे पहले ही फ‍िल्‍म को वहां बैन कर दिया गया है
  • लोग इस फ‍िल्‍म के कंटेंट पर आपत्ति जता रहे हैं

Pakistan Joyland Ban : इसी महीने 4 नवंबर को जॉयलैंड का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर आते ही विरोध शुरू हो गया।

Pakistan Joyland Ban : ‘अजब' देश है पाकिस्‍तान! ज‍िस फ‍िल्‍म को ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) के लिए नामित किया, उसे अपने ही देश में बैन कर दिया है। फ‍िल्‍म का नाम है जॉयलैंड (Joyland)। दुनियाभर में इसकी तारीफ हो रही है। प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में जॉयलैंड ने अवॉर्ड जीते, लेकिन पाकिस्‍तान में कुछ लोगों को इसका कंटेंट पसंद नहीं आया। ट्रेलर रिलीज होते ही उन्‍होंने ‘तूफान' खड़ा करना शुरू कर‍ दिया। शिकायतों की संख्‍या को देखते हुए पाकिस्‍तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यह सोचे बगैर फ‍िल्‍म को बैन कर दिया कि उसी ने तो फ‍िल्‍म को रिलीज होने का सर्टिफ‍िकेट दिया है। आइए इस पूरे मामले को जान लेते हैं।      

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी महीने 4 नवंबर को जॉयलैंड का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर आते ही विरोध शुरू हो गया। लोगों को फ‍िल्‍म में दिखाई गई कुछ बातें पसंद नहीं आईं। उन्‍होंने पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड से शिकायत करना शुरू कर दिया। दबाव में आए बोर्ड और पाकिस्‍तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फ‍िल्‍म को बैन करने में ही भलाई समझी। 
Advertisement



तर्क दिया कि जॉयलैंड में कई ऐसी चीजें हैं, जो पाकिस्तानी समाज की 'नैतिकता और शालीनता' से नहीं मिलतीं। इस वजह से सेंसर बोर्ड फ‍िल्‍म को अन-सर्टिफाइड बनाता है। यह फ‍िल्‍म 18 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बैन होने की वजह से मेकर्स की सारी योजनाओं पर पानी फ‍िर गया है। 
Advertisement
 

क्‍या है जॉयलैंड की कहानी

जायलैंड को ‘सलीम सादिक' ने डायरेक्ट किया है। इसमें एक परिवार के दकियानूसी खयालातों के बारे में बताया गया है। परिवार चाहता है कि पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए उनके यहां बेटा हो। इस फैमिली का सबसे छोटा बेटा परिवार को बिना बताए, उनसे छुपकर एक इरोटिक डांस थिएटर जॉइन कर लेता है। वहां उसे मिलती है ट्रांसजेंडर महिला। दोनों में प्‍यार हो जाता है। यही कुछ बातें पाकिस्‍तानी दर्शकों को पसंद नहीं आ रहीं। 

जॉयलैंड में सानिया सईद, अली जुनेजो, अलीना खान, सरवत गिलानी, रस्ती फारूक, सलमान पीरजादा और सोहेल समीर जैसे कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर फ‍िल्‍म को सराहा जा रहा है, लेकिन पाकिस्‍तान में कुछ लोगों की आपत्तियों पर इसे बैन कर दिया गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.