Drishyam 2 Day 1 कलेक्‍शन : अजय देवगन की फ‍िल्‍म ने पहले ही दिन कर डाली छप्‍पर फाड़ कमाई!

Drishyam 2 Day 1 Collection : दृश्यम 2 एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 20:47 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म की पहले दिन की कमाई को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है
  • 12 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है फ‍िल्‍म पहले दिन
  • यह साल की बड़ी हिट साबित हो सकती है

Drishyam 2 Day 1 Collection : दृश्यम 2 में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे सितारे हैं। अक्षय खन्ना की भी एंट्री हुई है।

अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फ‍िल्‍म देखने को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है। रिलीज के एक दिन पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग से लगभग 4.5 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। माना जा रहा है कि फ‍िल्‍म ने पहले दिन घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कलेक्‍श किया है। Drishyam 2 का पहले दिन का कलेक्‍शन (Drishyam 2 Day 1 Collection) लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया है कि दृश्यम 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 12 करोड़ रुपये तक जा सकता है।

दृश्यम 2 एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। दृश्यम 2 में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे सितारे हैं। अक्षय खन्ना की भी एंट्री हुई है। फ‍िल्‍म को दर्शकों और अलोचकों की सकारात्‍मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था। लोग पहले से ही कह रहे थे कि यह इस साल की बड़ी हिट फ‍िल्‍म साबित हो सकती है। 
 

एक मीडिया रिपोर्ट में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के हवाले से कहा गया है कि दृश्‍यम 2 के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। साउथ की बड़ी सुपरहिट कांतारा (Kantara) भी अब सिनेमाघरों से विदा लेने की ओर है। अनुमान है कि यह फ‍िल्‍म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) और भूल भुलैया 2 के बाद सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली तीसरी फ‍िल्‍म बन गई है। 

मशहूर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श (Taran Adarsh) ने दृश्यम 2 (Drishyam 2) को 4 स्टार रेटिंग (4 star rating) दी है। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक फिल्म के 1.28 लाख टिकट बिक चुके थे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की होगी। आंकड़े सही साबित हुए और ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, तो दृश्‍यम 2 साल 2022 की बड़ी हिट होने वाली है। 
Advertisement
 

ट्विटर पर फिल्म के बारे में लोगों के रिएक्शन देख आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती दिख रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म 100 करोड़ के पार जाएगी।' तो एक यूजर ने लिखा, 'वन वर्ड रिव्यू- जबरदस्त!' (एक शब्द में कहूं तो- जबरदस्त!) एक पोस्ट में लिखा गया है, 'पावर पैक्ड, मिस मत करें!' इसी तरह के न जाने कितने ही पोस्ट सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता की कहानी कह रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
  2. 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
  3. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  4. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  6. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  9. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  10. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.