Dream Girl 2 Collection Day 2 : पूजा की लगी ‘लॉटरी’! 2 दिनों में 24 करोड़ झटके आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म ने

Dream Girl 2 Collection Day 2 : आयुष्‍मान खुराना के लिए यह ना सिर्फ इस साल बल्कि कोविड के बाद पहली हिट साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल रिलीज
  • दर्शकों को पसंद आ रही है फ‍िल्‍म!
  • शुक्रवार के मुकाबले कमाई में हुआ इजाफा

फ‍िल्‍म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक ड्रीम गर्ल पार्ट 1 की हीरोइन नुसरत भरूचा को मिस कर रहे हैं।

Photo Credit: @ayushmannk

Dream Girl 2 फ‍िल्‍म रिलीज हो गई है। आयुष्‍मान खुराना और अनन्‍या पांडे स्‍टारर फ‍िल्‍म को दर्शकों का खूब प्‍यार मिल रहा है। आयुष्‍मान खुराना के लिए यह ना सिर्फ इस साल बल्कि कोविड के बाद पहली हिट साबित हो सकती है। फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर 10.69 करोड़ रुपये का कारोबार भारत में किया, जोकि एक अच्‍छी शुरुआत कही जा सकती है। शनिवार को ड्रीम गर्ल-2 की कमाई में 31.15 फीसदी का इजाफा देखा गया। रविवार को भी यही ट्रेंड रहा, तो फ‍िल्‍म की कमाई 3 दिनों में 40 करोड़ रुपये पर पहुंच सकती है।    

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि Dream Girl 2 ने शुक्रवार को भारत में 10.69 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। शनिवार को फ‍िल्‍म की कमाई में जंप देखने मिला और कलेक्‍शन 14.02 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस तरह फ‍िल्‍म ने दो दिनों में करीब 24.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

हालांकि फ‍िल्‍म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक ड्रीम गर्ल पार्ट 1 की हीरोइन नुसरत भरूचा को मिस कर रहे हैं। इसके बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है, क्‍योंकि लोग पूजा के किरदार में आयुष्‍मान खुराना को देखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि वही फ‍िल्‍म के हीरो और हीरोइन हैं। 

Dream Girl 2 को मिल रहे अच्‍छे रेस्‍पॉन्‍स का असर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर झंडे गाड़ चुकी फ‍िल्‍म 'गदर 2' पर भी हुआ है। कहा जा रहा है कि सनी देओल की फ‍िल्‍म की कमाई में कमी आ सकती है, जो अबतक 400 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्‍शन भारत में कर चुकी है। 
Advertisement

बहरहाल, Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि आयुष्‍मान की फ‍िल्‍म रविवार को भारत में 16 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस तरह तीन दिनों में फ‍िल्‍म की कुल कमाई 40 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फ‍िल्‍म भी 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.