Disney+ Hotstar बंद हो जाएगा? रिलायंस की इस डील से Jio Cinema का होगा दबदबा!

Disney+ Hotstar : मर्जर के बाद RIL कथित तौर पर अपनी स्ट्रीमिंग सेवाओं में बदलाव पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 16:42 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस एक मर्जर पर काम कर रही स्‍टार इंडिया के साथ
  • स्ट्रीमिंग सेवाओं में बदलाव पर विचार कर रही कंपनी
  • डील होने के बाद जियो सिनेमा के रूप में एक प्‍लेटफॉर्म बन सकता है

डिज्नी+ हॉटस्टार मौजूदा वक्‍त में भारत की टॉप स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है। Google Play Store पर उसके 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं।

Disney+ Hotstar : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को लेकर कहा जाता है कि कंपनी स्टार इंडिया के डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ एक प्‍लान मर्जर पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मर्जर के बाद RIL कथित तौर पर अपनी स्ट्रीमिंग सेवाओं में बदलाव पर विचार कर रही है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मर्जर के बाद RIL केवल एक स्ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर फोकस कर सकती है। इसका मतलब है कि अभी जो कंटेंट आप डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर देख रहे हैं, वह जियो सिनेमा पर शिफ्ट हो जाएगा और एक तरह से डिज्‍नी हॉटस्‍टार का अंत हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, आरआईएल का मानना ​​है कि दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म चलाना ज्‍यादा महंगा और कम एफ‍िशिएंट होगा। दोनों को मर्ज करके आरआईएल एक पावरफुल स्ट्रीमिंग सर्विस खड़ी कर सकता है जो गूगल के YouTube, Netflix और Amazon Prime Video जैसे बड़े प्‍लेयर्स से कॉम्पिटिशन कर सकता है। 
Advertisement

आंकड़ों पर नजर डालें तो डिज्नी+ हॉटस्टार मौजूदा वक्‍त में भारत की टॉप स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है।  Google Play Store पर उसके 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। वहीं, वायकॉम18 (आरआईएल के कंट्रोल) के जियोसिनेमा के 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। अगर दोनों का विलय हो जाता है तो एक बड़ा ओटीटी प्‍लेटफॉर्म बन जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में स्टार इंडिया और वायकॉम18 के विलय के लिए की गई डील के बाद यह डेवलपमेंट हुआ है। नई डील से जो मीडिया कंपनी बनेगी, उसमें 100 से ज्‍यादा टीवी चैनल और दो स्ट्रीमिंग सर्विसेज होंगी। हालांकि ऐसा लग रहा है कि रिलायंस सिर्फ एक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म रखना चाहती है। 
Advertisement

हालांकि इस विलय को अभी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) और नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्‍यूनल (NCLT) जैसे रेगुलेटर्स से मंजूरी मिलने का इंतजार है। रिलायंस की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, जियो सिनेमा के पिछले साल हर महीने औसतन 225 मिलियन यूजर्स थे। वहीं, 2023 के आखिरी क्‍वॉर्टर में Disney+ Hotstar के 333 मिलियन एक्टिव यूजर्स थे। 
Advertisement
 

Disney+ Hotstar के सब्‍सक्राइबर्स घट रहे

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आईपीएल और HBO के कंटेंट को गंवाने की वजह से Disney+ Hotstar के पेड सब्‍सक्राइबर्स कम हुए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.