सनी देओल पर बॉलीवुड डायरेक्टर का आरोप, पैसे लेकर पूरी नहीं की फिल्म, अमाउंट भी नहीं लौटाया!

Suneel Darshan on Sunny Deol: सुनील दर्शन ने कहा- ‘उन्हें (सनी देओल) को बड़ा अहंकार था। पहले उन्होंने वादा किया था कि वह साइनिंग अमाउंट लौटा देंगे, लेकिन बाद में कहने लगे कि पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 16:24 IST
ख़ास बातें
  • डायरेक्टर सुनील दर्शन ने सनी देओल पर लगाए आरोप
  • निर्माता सुनील ने कहा वादा करके सनी ने पैसे नहीं लौटाए
  • सुनील दर्शन ने इंटरव्यू में कहा गलती मुझसे हुई है मैं ही उन्हें सुधारुंगा

डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अभिनेता सनी देओल पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Suneel Darshan against Sunny Deol : बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और निर्माता सुनील दर्शन (Suneel Darshan) बीते कई साल से फिल्म इंडस्ट्री से 'गायब' हैं। अब खबर सामने आई है कि उन्होंने अभिनेता सनी देओल (sunny Deol) पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने बताया कि कई साल पहले एक फिल्म साइन करने के दौरान उन्होंने सनी को पैसे दिए थे जो सनी ने वापस नहीं किए। इस बातचीत के दौरान सुनील दर्शन ने और भी कई बड़े खुलासे किए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फ‍िल्‍म गदर के एक्टर को कौन नहीं जानता। फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में सनी देओल का अपना ही एक जलवा रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनके कई फिल्मी डायलॉग लोग भुलाए नहीं भूलते। अपने एक्शन किरदारों के मशहूर सनी देओल लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में डायरेक्टर सुनील दर्शन द्वारा कही गई बातें हैरान कर देने वाली हैं। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया कि सनी पैसे लौटाने से तब तक टालते रहे जब तक कि साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट की डेट खत्म नहीं हो गई।
Advertisement

इंटरव्यू के दौरान सुनील दर्शन ने कहा- ‘उन्हें (सनी देओल) को बड़ा अहंकार था। पहले उन्होंने वादा किया था कि वह साइनिंग अमाउंट लौटा देंगे, लेकिन बाद में कहने लगे कि पैसे नहीं हैं। हालांकि सनी ने कहा कि आपको फिल्म बनानी चाहिए। यह बात 26 साल पुरानी है और तब से उनके खिलाफ मेरा ये मुकदमा चलता आ रहा है। सुनील दर्शन ने कहा कि सनी देओल ने मुझे धोखा दिया है।

सुनील दर्शन ने बताया कि वह इस मामले को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रहे जस्टिस भरुचा के पास लेकर गए थे। बात उस समय की है जब जस्टिस भरुचा रिटायर नहीं हुए थे। तब सनी ने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं होने के वजह से वह साइनिंग अमाउंट लौटा नहीं सकते। सनी मेरे साथ काम करने को तैयार थे, मगर मैं किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहा था।
Advertisement

सुनील दर्शन ने बताया कि उन दिनों मैं उनके भाई बॉबी देओल के साथ काम कर रहा था। बॉबी के साथ हमने लगातार 3 फिल्में की। जब मेरी कानूनी टीम ने सनी को नोटिस भेजा तो उनकी टीम  जवाब दिया कि उन्हें फिल्म के डायलॉग पसंद नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा- मुझे अब उनसे कोई शिकायत नहीं हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.