Dhanush की फिल्म Captain Miller का धमाकेदार एक्शन ट्रेलर रिलीज, 20 घंटे में 15 लाख से ज्यादा व्यूज

सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन मिलर' (Captain Miller) का ट्रेलर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2024 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Captain Miller का ट्रेलर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
  • यह एक्शन से भरपूर है।
  • ट्रेलर इतना धांसू है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है।

धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन मिलर' (Captain Miller) का ट्रेलर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Photo Credit: X/image shared by actor Dhanush

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष की अगली फिल्म कैप्टन मिलर (Captain Miller) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है जो इंटरनेट पर आंधी की तरह धूल उड़ा रहा है। धनुष इस फिल्म में एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के दौरान उनको अलग-अलग गेटअप में देखा जा सकता है। ट्रेलर इतना धांसू है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है। फैंस इस ट्रेलर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन मिलर' (Captain Miller) का ट्रेलर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह एक्शन से भरपूर है। एक्शन भी कोई हल्का फुल्का नहीं, बल्कि सांसें थाम देने वाला। धनुष इस फिल्म में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करते दिखाई दे रहे हैं। कभी वे एक सिपाही के रूप में नजर आते हैं तो कभी एक खूंखार देसी किरदार में। गोली, चाकुओं, बंदूकों, फरसों की बरसात सी फिल्म में होती दिख रही है। ट्रेलर देखकर फैंस ने फिल्म को पहले ही सुपर-डुपर हिट घोषित कर दिया है। देखें कैप्टन मिलर का ये धमाकेदार ट्रेलर- 

ट्रेलर में धनुष के एक्शन अवतार की जमकर तारीफें की जा रही हैं। लंबे बालों और बड़ी-बड़ी दाढ़ी मूछों में वे इतने खूंखार लगे हैं कि फैंस सीटी मारने पर मजबूर हो जाएं। ट्रेलर 2 मिनट 54 सेकंड का है। लेकिन इतने लम्बे ट्रेलर में कहीं भी दर्शक का ध्यान पलभर के लिए भी स्क्रीन से नहीं हट सकता है। 'कैप्टन मिलर' को अरुण मथेशवरन ने डायरेक्ट किया है। धनुष फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ शिवराज कुमार, विनायकन, प्रियंका अरुल मोहन, संदीप किशन भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यूए (U/A) सर्टिफिकेट दिया गया है। 

फिल्म का हिंदी ट्रेलर तो रिलीज होते ही छा गया है। इसके अलावा मूवी को कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं और इसे 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। यानी कि आने वाले शुक्रवार को यह सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी। रिलीज से पहले ट्रेलर ने फिल्म के बारे में काफी हाइप बना दिया है। अब देखना होगा कि इसकी ओपनिंग कैसी होगी। मनोरंजन की खबरों के लिए जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.