Chhaava Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' Rs 242 करोड़ के पार, पीएम मोदी ने भी की तारीफ!

फिल्म ने 8वें दिन 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 15:09 IST
ख़ास बातें
  • यह फिल्म 7 दिनों के भीतर 219 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर चुकी है।
  • फिल्म ने 8वें दिन 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इसकी भारत में 8 दिनों की कुल कमाई अब 242 करोड़ रुपये को पार कर गई है।

विक्की कौशल की छावा ने 8वें दिन भी जमकर कमाई की।

Photo Credit: Sacnilk

Chhaava Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा (Chhaava) थियेटर्स में खूब धूम मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को ताबड़तोड़ कमाई कर हिला डाला है। पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म 7 दिनों के भीतर 219 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन इसकी कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की और कहां तक पहुंचा है इसका कुल कलेक्शन। 

विक्की कौशल की छावा ने 8वें दिन भी जमकर कमाई की। फिल्म हर दिन करोड़ों में कमा रही है। Sacnilk के आंकडों की मानें तो फिल्म ने 8वें दिन 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसकी भारत में 8 दिनों की कुल कमाई अब 242 करोड़ रुपये को पार कर गई है। अनुमान है कि फिल्म 9वें दिन अपनी कमाई को 250 करोड़ के पार पहुंचा देगी। इसी बीच फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है जिसके बाद फिल्म की टीम फूली नहीं समा रही है। 

भारत से बाहर यानी ओवरसीज की कमाई की बात करें तो 8वें दिन तक इसने 48 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की अबतक की कुल कमाई 340 करोड़ रुपये के लगभग पहुंच चुकी है। आज यह 350 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर सकती है। 

छावा का बजट 130 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से यह अपनी लागत से दोगुना के लगभग कमा चुकी है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। इसे Maddock Films बैनर तले बनाया गया है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म विकी कौशल के करियर की सुपरहिट मूवी साबित हो रही है। आने वाले दिनों में यह कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.