Chatrapathi Trailer: प्रभास की तेलुगु फिल्म के बॉलीवुड रीमेक का ट्रेलर आउट, चंद घंटों में मिले लाखों व्यूज

अपकमिंग फिल्म Chatrapathi 2005 में आई प्रभास की छत्रपती का रिमेक है और इसके साथ बेल्लमकोंडा श्रीनिवास अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2023 22:25 IST
ख़ास बातें
  • बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे
  • इसका डायरेक्शन वीवी विनायक ने किया है
  • अपकमिंग फिल्म 2005 में आई प्रभास की छत्रपती का रिमेक है

Chatrapathi बड़े पर्दे पर 12 मई को दस्तक दे रही है

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी तेलुगु फिल्म छत्रपति (Chatrapathi), जिसमें सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में दिखाई दिए थे, अब हिंदी दर्शकों के लिए रीमेक के तौर पर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास इस अपकमिंग रीमेक के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन वीवी विनायक ने किया है।

Pen Movies ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर Chatrapathi का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे मात्र आठ घंटे में 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में भरपूर स्टंट दिखाए गए हैं और साथ ही बेलमकोंडा और फिल्म की अदाकारा नुसरत भरुचा के बीच की केमिस्ट्री, कोरियोग्राफी और आकर्षक म्यूजिक के साथ ट्रेलर काफी मनोरंजक लगता है।

श्रीनिवास बेलमकोंडा ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “छत्रपति मेरे लिए कई मायनों में एक विशेष फिल्म है। वीवी विनायक ने मुझे मेरे तेलुगु डेब्यू में निर्देशित किया और वह मेरे बॉलीवुड डेब्यू के निर्देशक भी हैं, जो इस सहयोग को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। छत्रपति एक कमर्शियल पॉटबॉयलर के सभी बॉक्स पर टिक करता है और हम इसे दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

यहां देखें ट्रेलर:-

जैसा कि हमने बताया, अपकमिंग फिल्म 2005 में आई प्रभास की छत्रपती का रिमेक है और इसके साथ बेल्लमकोंडा श्रीनिवास अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
Advertisement

बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास जाने-माने तेलुगु स्टार हैं। फिल्म 12 मई के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म में बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास के साथ लीड रोल में अदाकारा नुसरत भरुचा नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर वीवी विनायक हैं और इसे पैन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को केवल हिंदी में रिलीज किया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.