Bramayugam collection : हॉरर फ‍िल्‍म ‘भ्रमयुगम’ की कमाई ने चौंकाया! 5 दिनों में बजट से ज्‍यादा कलेक्‍शन

Bramayugam Collectoin : ममूटी की यह फ‍िल्‍म बीते गुरुवार को रिलीज हुई थी और अबतक 31 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 13:26 IST
ख़ास बातें
  • मलयालम फ‍िल्‍म भ्रमयुगम की कमाई चौंका रही
  • 30 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है अबतक
  • हिंदी में भी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिलने का दावा

वीकेंड में फ‍िल्‍म को केरल में जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला। वहां ‘भ्रमयुगम’ ने 12 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की।

Photo Credit: @mammukka

Bramayugam collection : मलयालम फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री धीरे-धीरे ही सही अपना दम दिखाने लगी है। पिछले साल आई फ‍िल्‍म ‘2018' (2018 Everyone Is A Hero)  जोकि केरल में आई बाढ़ पर केंद्रित थी, उसे भारत की ओर से ऑस्‍कर के लिए भेजा गया। अब एक बार फ‍िर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर मलयालम फ‍िल्‍म ‘भ्रमयुगम' (Bramayugam) का जलवा दिखाई दे रहा है। रितिक रोशन की ‘फाइटर' और शाहिद कपूर की तेरी बातों में… से इतर सोशल मीडिया में ‘भ्रमयुगम' की बात हो रही है। आंकड़े गवाह हैं कि यह फ‍िल्‍म अपनी लागत से ज्‍यादा कमाई कर चुकी है।  

ममूटी की यह फ‍िल्‍म बीते गुरुवार को रिलीज हुई थी और अबतक 31 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई कर चुकी है। ऑनमनोरमाडॉटकॉम की रिपोर्ट कहती है कि फ‍िल्‍म की सफलता सिर्फ केरल तक सीमित नहीं है। तमिल, तेलेगु, कन्‍नड़ से लेकर हिंदी भाषी दर्शक भी इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।  

ममूटी कम्पानी ने भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट बता दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड में फ‍िल्‍म को केरल में जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला। वहां ‘भ्रमयुगम' ने 12 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की। 



अमूमन हॉरर फ‍िल्‍में हर किसी को पसंद नहीं आतीं। इनका एक खास दर्शक वर्ग होता है और ये हजारों करोड़ रुपये के कलेक्‍शन तक नहीं पहुंचतीं। हालांकि ‘भ्रमयुगम' को मिली सफलता चौंका रही है क्‍योंकि मलयालम हॉरर फ‍िल्‍म ने 30 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया है। फ‍िल्‍म को समीक्षकों के साथ ही दर्शक भी पसंद कर रहे हैं। 
Advertisement

Sacnilk का डेटा बताता है कि भ्रमयुगम ने रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार किया था। दर्शकों में इस फ‍िल्‍म के लिए तभी से उत्‍साह देखा जा रहा था, जब फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.