Brahmastra : 75 रुपये में नहीं देख पाए फ‍िल्‍म? नवरात्रों पर अब 100 रुपये में देखें मूवी

Brahmastra : निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा है कि हम नवरात्रि समारोह की शुरुआत कर रहे हैं! हम आशा करते हैं कि हमारे दर्शक इस सप्ताह ब्रह्मास्त्र का आनंद लेना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 10:32 IST
ख़ास बातें
  • 75 रुपये में फ‍िल्‍म नहीं देख पाए तो इस हफ्ते फ‍िर से मौका मिल रहा है
  • 26 सितंबर से गुरुवार 29 सितंबर तक 100 रुपये में टिकट उपलब्ध होंगे
  • इस सप्‍ताह के लिए टिकटों के दाम कम किए गए हैं

Brahmastra : राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए लगभग 6 लाख एडवांस बुकिंग के साथ फ‍िल्‍म ने तहलका मचा दिया।

पिछले शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे पर हुई टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने मल्‍टीप्‍लेक्‍सेज से लेकर फ‍िल्‍म निर्माताओं में जोश भर दिया है। 75 रुपये में मूवी टिकट की पेशकश का ऑफर जबरदस्‍त हिट रहा। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा पाने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्‍टारर फ‍िल्‍म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के निर्माताओं ने बताया है कि राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस पर 85 फीसदी ऑक्युपेंसी हासिल करने के बाद उन्‍होंने इस सप्‍ताह के लिए अपने टिकटों के दाम कम किए हैं। यानी अगर आप 75 रुपये में फ‍िल्‍म नहीं देख पाए तो इस हफ्ते फ‍िर से मौका मिल रहा है। 

मेकर्स ने कहा है कि ब्रह्मास्त्र के टिकट इस सोमवार 26 सितंबर से गुरुवार 29 सितंबर तक 100 रुपये में उपलब्ध होंगे। ऐसे में जो लोग 23 सितंबर को कम कीमत में फ‍िल्‍म नहीं देख पाए, उनके लिए इस सप्‍ताह शानदार मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 तारीख को 75 रुपये टिकट ने बड़ी संख्या में दर्शकों ने ब्रह्मास्त्र देखने के लिए आकर्षित किया। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ‍िल्‍म ने उस दिन 9.75 से 11 करोड़ रुपये के बीच कमाई की।
Advertisement

 
ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा है कि हम नवरात्रि समारोह की शुरुआत कर रहे हैं! हम आशा करते हैं कि हमारे दर्शक इस सप्ताह ब्रह्मास्त्र का आनंद लेना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार के लिए ब्रह्मास्‍त्र ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए लगभग 6 लाख एडवांस बुकिंग के साथ इसने तहलका मचा दिया। इसकी तुलना बड़ी हिट फ‍िल्‍मों से की जाए, तो केजीएफ: चैप्टर 2 और बाहुबली 2 जैसी ऑल-टाइम हिट्स ने 5.15 लाख और 6.5 लाख टिकट प्री-सोल्‍ड किए थे। 
Advertisement

इसका फायदा निर्देशक आर बाल्की की थ्रिलर फ‍िल्‍म चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) को भी हुआ। एडवांस टिकट सेल के मामले में इस फ‍िल्‍म ने लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha), जुगजुग जीयो (JugJugg Jeeyo) और आरआरआर (RRR) के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया। वहीं, ब्रह्मास्त्र को 5 भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। अपने पहले वीकेंड में इसने 120.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट 410 करोड़ रुपये बताया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह अबतक 400 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.