2023 Upcoming Movies: इस साल शाहरुख, सलमान, अजय देवगन की ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पिछला साल बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्मों के लिए अच्छा रहा था

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 21:19 IST
ख़ास बातें
  • साल 2023 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में
  • इन फिल्मों के जरिए कई नये कलाकारों की एंट्री भी होगी
  • एक से बड़े एक सितारों की फिल्में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस धूम मचाएंगी

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी बॉलीवुड की एक से एक बड़ी फिल्में

2023 Upcoming Movies: पिछले साल रिलीज फिल्मों में से कुछ ही दर्शकों को पसंद आई थी। बॉलीवुड के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा। इस  साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पिछला वर्ष बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्मों के लिए अच्छा रहा था। नए साल में रिलीज फिल्मों में कुछ बड़े स्टार्स दिखेंगे और इनके अलावा इन फिल्मों के जरिए कई नए कलाकारों की भी एंट्री होगी। इस साल रिलीज होने वाली कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। 

कुत्ते
Advertisement

इस साल अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म ‘कुत्ते' रिलीज होने वाली है। यह साल की शुरुआती बड़ी फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 
पठान

फिल्म ‘पठान' से शाहरुख खान कुछ वर्ष बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
Advertisement
 
शहजादा

फिल्म ‘शहजादा' से कार्तिक आर्यन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म में कार्तिक एक्शन करते नजर आएंगे। इसे सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
Advertisement

तू झूठी मैं मक्कार

Advertisement
इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर पहली बार दिखाई देंगी। दोनों के फैंस इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर एक लवर रोल में नजर आएंगे। यह 8 मार्च को रिलीज होगी।
 
भोला

फिल्म ‘भोला' में अजय एक अलग रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तब्बू भी हैं। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज की जाएगी।
 
किसी का भाई किसी की जान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और वेंकटेश जैसे कलाकार हैं।
 
रॉकी रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की यह फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में इन दोनों के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार भी हैं। फिल्म को 28 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

टाइगर 3

सलमान खान की एक और फिल्म ‘टाइगर 3' भी इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। यह टाइगर और टाइगर जिंदा है का सीक्वल है। इसे दिवाली के पास रिलीज किया जाएगा।

सैम बहादुर

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर' भी इस साल रिलीज की जाएगी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज की तारीख नहीं बताई गई है। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.