Black panther कलेक्‍शन : 200-300 करोड़ भूल जाइए, इस फ‍िल्‍म ने 4500 करोड़ रुपये कमाकर चौंकाया

ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर (Black panther : Wakanda forever) ने इस हफ्ते तक करीब 546 मिलि‍यन डॉलर (4,500 करोड़) की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • 11 नवंबर को रिलीज हुई है फ‍िल्‍म
  • सिनेमाघरों में उमड़ रही दर्शकों की भीड़
  • इस साल की टॉप 10 फ‍िल्‍मों में आ सकती है

डायरेक्टर रियान कुगलर द्वारा निर्देशित इस सीक्वल को खूब पसंद किया गया है। यह फिल्म लोगों के लिए बेहद खास है।

फिल्म ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर (Black panther : Wakanda forever) ने इस हफ्ते तक करीब 546 मिलि‍यन डॉलर (4,500 करोड़) की कमाई कर ली है। डायरेक्टर रियान कुगलर द्वारा निर्देशित इस सीक्वल को खूब पसंद किया गया है। यह फिल्म लोगों के लिए बेहद खास है। इसकी वजह यह भी है कि उन्हें मालूम था कि यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के बारे में काफी सारी जानकारी देने वाली है। हुआ भी यही, फिल्म रिलीज हुई और अब इस फिल्म को लेकर लोगों में खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।  

इस फिल्म में पहले हॉलीवुड एक्टर चैडविक बोसमैन ने अहम रोल निभाया था, लेकिन साल 2020 में उनकी मौत हो जाने के कारण कहानी को अलग मोड़ दिया गया है। इस वजह से लोगों में इस फिल्म को देखने का उत्साह और भी ज्यादा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर ने अब तक 4,500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बताया जाता है कि इस फिल्म ने ओपनिंग में ही कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वकांडा फॉरएवर साल 2022 में टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।

आपको बता दें कि फिल्म ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर लगभग 4 साल पहले रिलीज की गई थी। उस समय इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। इसके बाद कुछ विवादों के कारण फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई थी। देखना है कि आने वाले समय में फिल्म की कमाई का आंकड़ा कितना बढ़ता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  3. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  5. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  6. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  7. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  8. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  9. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  10. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.